ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Weather: बारिश के बाद रात में बढ़ी हल्की ठंड, 15 नवंबर तक ठंड पकड़ेगी जोर

On: नवम्बर 5, 2025 7:36 अपराह्न
Follow Us:
Ambala Weather: बारिश के बाद रात में बढ़ी हल्की ठंड, 15 नवंबर तक ठंड पकड़ेगी जोर
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala Weather)। हल्की बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन आ गया है। मंगलवार रात में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद मौसम साफ हुआ है।

Ambala Weather: एक्यूआई 264 से कम हुआ

इसके बाद एक्यूआई 264 से कम होकर 205 रिकॉर्ड किया गया, हालांकि बारिश के बाद भी हवा में प्रदूषण का स्तर ज्यादा कम नहीं हुआ। वहीं, नवंबर माह में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। आने वाले 15 नवंबर तक ठंड जोर पकड़ेगी। दिन और रात के तापमान धीरे-धीरे कम होेने लगे हैं।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

6 से 9 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने के आसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में हल्का बदलाव होने की संभावना है।

इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार हैं। जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

6 से 9 नवंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहने के आसार हैं। इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment