ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aaj Ka Mousam: आंधी-तूफान, घना कोहरा और बर्फबारी का ट्रिपल अलर्ट! मौसम देखकर चौंक जाएंगे

On: नवम्बर 25, 2025 9:31 पूर्वाह्न
Follow Us:
Aaj Ka Mausam: आंधी-तूफान, घना कोहरा और बर्फबारी का ट्रिपल अलर्ट! मौसम देखकर चौंक जाएंगे
Join WhatsApp Group

Aaj Ka Mousam 25 November update: दिल्ली: सर्दी लगातार तेज होती जा रही है और उत्तर भारत में शीतलहर की दस्तक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना जताई है।
वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, बिहार और एमपी में सुबह के समय घने कोहरे के साथ तेज सर्दी परेशान कर रही है।

दक्षिण भारत में मौसम का नया रुख – भारी बारिश का अलर्ट Aaj Ka Mousam

दक्षिण भारत बेमौसम बारिश से प्रभावित है।
IMD के मुताबिक 24 और 25 नवंबर को इन राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट है:

अंडमान-निकोबार

केरल

तमिलनाडु

आंध्र प्रदेश

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

लक्षद्वीप

रायलसीमा

दक्षिण कर्नाटक

पूरबोत्तर राज्यों—अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और असम—में हल्की बारिश की उम्मीद है।

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

IMD के 7 दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-NCR में पूरे सप्ताह घना कोहरा छाया रह सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी संभव है। फिलहाल दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर बना हुआ है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

राजस्थान और मध्य प्रदेश में ठंड गहराई

राजस्थान में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है।
27–28 नवंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ से राज्य में बादल छाने और कुछ इलाकों में हल्की बरसात के आसार हैं।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी कुछ ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

UP–Bihar में सर्दी का असर और बढ़ेगा

उत्तर प्रदेश में अगले 2–3 दिन पछुआ हवाएँ चलेंगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
दिन में धूप रहेगी, लेकिन सुबह घना कोहरा छाया रहेगा।
बिहार में भी मौसम इसी तरह का है और पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर यहां महसूस किया जा रहा है।

कश्मीर में पारा माइनस में, शीतलहर तेज

कश्मीर भीषण शीतलहर की चपेट में है। घाटी में तापमान बर्फ जमने की स्थिति में पहुंच गया है।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान –3.2°C दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही।

हिमाचल और उत्तराखंड में भी इसी तरह कड़ाके की ठंड पड़ रही है, और सप्ताह के अंत तक ताज़ी बर्फबारी हो सकती है।

तमिलनाडु–केरल में भारी बारिश का नया संकट

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का खतरा है।
IMD ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

ऑरेंज अलर्ट: 11–20 सेमी बारिश

येलो अलर्ट: 6–11 सेमी बारिश

कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, नागपट्टिनम, तंजावुर और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
केरल में सोमवार को व्यापक बारिश दर्ज हुई और पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय रहा।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment