ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

ठंड के साथ हवा फिर जहरीली: दो दिन की राहत के बाद AQI 251 पर, यमुनानगर में बढ़ा प्रदूषण

On: नवम्बर 13, 2025 8:58 अपराह्न
Follow Us:
ठंड के साथ हवा फिर जहरीली: दो दिन की राहत के बाद AQI 251 पर, यमुनानगर में बढ़ा प्रदूषण
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (AQI)। जिला में सुबह व शाम ठंड बढ़ गई है। सर्द मौसम के बीच दिन में निकल रही धूप लोगों को बड़ी राहत दे रही है। लोग पार्कों में लेट कर व बपेच पर एक दूसरे गप्पे लड़ाते हुए धूप का खूब आनंद ले रहे हैं। फिलहाल दिन में धूप निकलने से पार्कों में लोगों की चहल कदमी बहुत ज्यादा है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जाएगी पार्कों में भीड़ भी कम हो जाएगी।

वहीं वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों को रात के समय सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

यमुनानगर AQI 251 पर

वहीं सर्दी बढ़ने से शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 251 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर पहुंच गया है। प्रदूषण से लोगों को केवल दो दिन के लिए ही राहत मिली थी। अब इसमें फिर से बढ़ोतरी हो गई है। दो दिन पहले एक्यूआई 120 व 183 माइक्रोग्राम दर्ज किया गया। शहर में एक नवंबर से एक्यूआई 200 से 248 के बीच बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सांस लेने के लिए भी शुद्ध हवा नहीं मिल रही है।

दूसरा दिवाली के दौरान हुई आतिशबाजी से हुआ धुआं अभी भी हवा में मौजूद है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार का कहना है कि फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा। बारिश होने वातावरण से धूल का गुबार छट जाएगा और एक्यूआई में सुधार होगा।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

फैक्टरियों की चिमनियों से निकल रहा धुआं और शहर में जलाया जा रहा कूड़ा बढ़ते प्रदूषण का बड़ा कारण बन रहा है। वहीं लंबे समय से बारिश का न होना भी प्रदूषण बढ़ने की बड़ी वजह है। सड़कों किनारे धूल की मोटी परत जम चुकी है। वाहनों के चलने से धूल के कण हवा में मिल रहे हैं।

हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी
हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment