ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Weather: स्कूलों का समय नहीं बदला, ठंड-प्रदूषण बढ़ने से बच्चों की सेहत पर खतरा

On: नवम्बर 13, 2025 7:48 अपराह्न
Follow Us:
Ambala Weather: स्कूलों का समय नहीं बदला, ठंड-प्रदूषण बढ़ने से बच्चों की सेहत पर खतरा
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala Weather)। जिले में राजकीय व निजी स्कूलों के खुलने का समय बदला नहीं है। अभी स्कूल सुबह 8 बजे ही खुल रहे हैं। इस वजह से बच्चों को ठंड में स्कूलों में जाने के लिए परेशानी हो रही है। कई स्कूलों की बस सुबह 7.30 बजे तक भी आ जाती हैं। वहीं, ठंड बढ़ने के साथ ही हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है।

गुरुवार को हवा में प्रदूषण का स्तर 242 रिकॉर्ड किया गया। दीवाली के बाद से हवा में प्रदूषण होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह व शाम को हवा ज्यादा खराब हो रही है। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि जिले में स्कूलों के खुलने का समय 15 नवंबर से बदला जाएगा। वहीं, जिले में 1 हजार से ज्यादा राजकीय व निजी स्कूल हैं।

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

Ambala Weather: तापमान लगातार गिर रहा

पिछले एक सप्ताह में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर धूप निकलने से मौसम सुहावना रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने के आसार हैं। जिससे सुबह व शाम को हल्की ठंड रह सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने के आसार हैं।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment