ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Today: कंपा देने वाली ठंड! 10°C से नीचे तापमान, आगे और बुरा हाल?

On: November 13, 2025 9:24 AM
Follow Us:
Haryana Weather Today: कंपा देने वाली ठंड! 10°C से नीचे तापमान, आगे और बुरा हाल?
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today 13 November चंडीगढ़ | हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में सुबह-शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है. वहीं, ठंड के साथ प्रदूषण में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है. वातावरण में नमी बढ़ने से पराली जलाने और गाड़ियों के धुंए से एकाएक प्रदूषण बढ़ने से लोगों का खुली हवा में सांस लेना दूभर हो चुका है. दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में शामिल शहरों में हालात और भी ज्यादा खराब बने हुए हैं.

हरियाणा के 9 शहरों में प्रदूषण रेड जोन में पहुंच चुका है. जींद में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के बराबर दर्ज किया गया है. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 418 पहुंच गया है. वहीं, 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. सबसे कम तापमान नारनौल का 7.7 है.

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

आगे कैसा रहेगा मौसम Haryana Weather Today

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही है. रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आई है. आने वाले दिनों में ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी खासकर रात का तापमान और ज्यादा नीचे जा सकता है. प्रदेश के 7 शहरों नारनौल, महेन्द्रगढ़, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, सोनीपत और पंचकूला में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है.

मौसम विभाग की चेतावनी

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है, जिससे सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है.

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है.

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment