ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala weather: अंबाला में एक्यूआई 238 पर, वायु प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में दिक्कत

On: नवम्बर 24, 2025 8:35 अपराह्न
Follow Us:
Ambala weather: अंबाला में एक्यूआई 238 पर, वायु प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में दिक्कत
Join WhatsApp Group

अंबाला, Ambala weather: वायु प्रदूषण को लेकर सोमवार को लोग खासे परेशान होते दिखे। सोमवार को प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 238 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

बढ़ते वायु प्रदूषण ने शहर के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हवा में फैले जहर के कारण सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ गई हैं। प्रदूषण के साथ ही अब ठिठुरन भी बढ़ने लगी है। दिन और रात के तापमान में खासा अंतर देखने को मिल रहा है।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

Ambala weather: दिन का पारा 24.4 पर

सोमवार को दिन का तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान गिरकर 10.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। 27 व 28 नवंबर को बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

स्वास्थ्य पर गहराता संकट

विशेषज्ञों का मानना है कि खराब स्तर का एक्यूआई लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। खासकर, बुजुर्गों, बच्चों और सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों को इस दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों ने मास्क पहनने और बेवजह घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी
हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment