ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat weather: अगले दो दिन में आठ डिग्री तक आ सकता है पारा, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचा

On: नवम्बर 24, 2025 6:17 अपराह्न
Follow Us:
Panipat weather: अगले दो दिन में आठ डिग्री तक आ सकता है पारा, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचा
Join WhatsApp Group

पानीपत, Panipat weather: नवंबर माह समाप्त होने से पहले ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस-पास रहने लगा है। ऐसे में लोगों ने पूरा दिन गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया। हवा करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।

हालांकि दिन के समय धूप निकलने से कुछ राहत रही। जबकि सुबह व शाम के सर्दी अिा हवा की रफ्तार कम होने से दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह तापमान में कमी आने की संभावना जताई है।

Panipat weather: हल्की धुंध छाने लगी

सुबह व शाम के समय साथ दिन में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस-पास रहने लगा है। सुबह व शाम के समय आसमान में हल्की धुंध छाने लगी है जिससे वाहनों की रफ्तार प्रभावित होने लगी है।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

सोमवार को अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रही। हवा की रफ्तार कम होने से लोगों को दिन में ठंड से राहत मिली लेकिन शाम पांच ही आसमान में धुंध छाने शुरू हुई जिससे ठंड महसूस की गई।

इसराना निवासी कृष्ण ने बताया कि वह अपनी बाइक से पानीपत ड्यूटी पर जाता है लेकिन सुबह व शाम के समय ठंड बढ़ने से अब वह बस या ऑटो रिक्शा से ड्यूटी पर जाता है क्योंकि पानीपत पहुंचने में आधे घंटे का समय लग जाता है इतनी देर ठंड में बाइक चलाना मुश्किल हो जाता है।

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

सोमवार 25/10
मंगलवार 24/9
बुधवार 24/8
वीरवार 24/9
शुक्रवार 24/11
शनिवार 24/9
रविवार 23/10

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

बदलते मौसम में ध्यान रखें

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि इस सप्ताह तापमान में कमी आ सकती है। अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंच सकता है।

बदलते मौसम में लोगों को अपने साथ बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। बढ़ती ठंड गेंहू की पैदावार के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment