ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Weather: हवा में प्रदूषण होने से एक्यूआई 294 पर पहुंचा, बिगड़ रहा स्वास्थ्य

On: November 16, 2025 8:31 PM
Follow Us:
अंबाला कूड़ा जलाने से प्रदूषण: देवीनगर के पास धुएं का गुबार, AQI 294 पहुंचा
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala Weather): नगर निगम के क्षेत्र में कूड़ा जलाया जा रहा है। शहर के अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर देवीनगर से पहले नई सब्जी मंडी के पास ऐसा देखा जा सकता है। यहां यह समस्या काफी समय से ऐसी ही है। इस तरफ नगर निगम प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।

निगम अधिकारियों की अनदेखी से हवा में प्रदूषण भी बढ़ रहा है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पिछले सप्ताहभर की बात करें तो हवा में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा।

रविवार को भी यह बढ़कर 294 पर पहुंच गया। सुबह और शाम को हवा में साफ तौर पर प्रदूषण देखा जा सकता है। प्रदूषण होने से मौसम भी साफ नहीं हो रहा।

लोगों की सेहत पर पड़ रहा असर

हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने से दिक्कत बढ़ रही है। इस वजह से आंखों में जलन की समस्या भी आती है। जिला नागरिक अस्पताल के आंख रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि हवा में प्रदूषण के कारण आंखों में एलर्जी की समस्या होती है। ऐसे मरीज भी ओपीडी में आते हैं।

हरियाणा मौसम: हरियाणा में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट, बिजाई रोकने की सरकारी सलाह
हरियाणा मौसम: हरियाणा में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट, बिजाई रोकने की सरकारी सलाह

हमें अपनी आंखों का ध्यान रखना चाहिए। जिला नागरिक अस्पताल में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पिता गर्ग ने बताया कि जिन लोगों को अस्थमा के कारण सांस की दिक्कत है, उन लोगों को इन दिनों में खास ख्याल रखने की जरूरत है। वह मुंह पर मास्क बांधकर रखें या रूमाल भी बांध सकते हैं।

पिछले 6 दिन का एक्यूआई

11 नवंबर – 163
12 नवंबर – 189
13 नवंबर – 242
14 नवंबर – 259
15 नवंबर – 277
16 नवंबर – 294

50 से 500 तक AQI का मतलब क्या है?

0-50 → अच्छा
51-100 → ठीक-ठाक
101-200 → अस्वस्थ
201-300 → खराब (सावधानी बरतें)
301-500 → बहुत खतरनाक

नगर निगम मेयर शैलजा सचदेवा ने कहा कि यह मामला संज्ञान में नहीं आया था, अगर देवीनगर के पास निगम क्षेत्र में कूड़ा जलाया जा रहा है तो इसकी जांच करवाई जाएगी कि यह कूड़ा कौन जला रहा है।

हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगर निगम कर्मचारी कूड़ा जला रहे हैं तो उचित विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा और अगर ठेकेदार के कर्मचारी कूड़ा जलाते हैं तो ठेकेदार का टेंडर रद्द करने के लिए लिखा जाएगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को भी उचित कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

रात का तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

नवंबर माह आधा निकलने के बाद ठंड बढ़ रही है। रात का तापमान लुढ़कर 10.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रात के साथ ही अब दिन में भी ठंड बढ़ने लगी है। शाम 5 बजे से ही मौसम ठंडा हो रहा है।

रविवार शाम को भी मौसम ठंडा हो गया। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।

हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच राहत की बौछार, मई के पहले हफ्ते तक ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच राहत की बौछार, मई के पहले हफ्ते तक ऐसा रहेगा मौसम

इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने के आसार हैं। जिससे सुबह व शाम को हल्की ठंड रह सकती है।

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी पर रात के तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने के आसार हैं।

ऐसे करता है स्वास्थ्य पर असर

एक आदर्श एक्यूआई स्तर 50 से कम होना चाहिए। जिसे अच्छा माना जाता है। इसी तरह 50 से 100 के बीच का स्तर मध्यम होता है। 101 से 150 अस्वास्थ्यकर, 151 से 200 अस्वस्थ होता है, जिससे संवेदनशील लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। 201 से ऊपर का एक्यूआई स्तर खराब माना जाता है और इसके लिए सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर 301 से 500 के बीच का स्तर खतरनाक होता है।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment