ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Weather: पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से रात के साथ दिन में भी ठंडा हुआ मौसम

On: नवम्बर 6, 2025 8:03 अपराह्न
Follow Us:
Ambala Weather: पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से रात के साथ दिन में भी ठंडा हुआ मौसम
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala Weather)। बारिश होने के बाद रात के साथ ही दिन का तापमान भी ठंडा होने लगा है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 2.4 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 14.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, बारिश के बाद ही गुरुवार को एक्यूआई भी 203 रिकॉर्ड किया गया।

Ambala Weather: बूंदाबांदी होने के आसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में हल्का बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार हैं। जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

9 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने के आसार हैं। इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment