ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Weather: दीपावली के बाद भी राहत नहीं, हवा जहरीली, AQI 350 पार, सांस लेना मुश्किल

On: नवम्बर 14, 2025 8:56 अपराह्न
Follow Us:
Ambala Weather: दीपावली के बाद भी राहत नहीं, हवा जहरीली, AQI 350 पार, सांस लेना मुश्किल
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala Weather)। हवा में प्रदूषण बढ़ने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह व शाम के समय हवा में ज्यादा प्रदूषण बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी एक्यूआई 259 रिकॉर्ड किया गया। दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने से लोगों को खांसी, बुखार और जुकाम की दिक्कत आ रही है।

अस्पताल में आयुष, होम्योपैथिक और सामान्य ओपीडी में भी ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं और बच्चों की ओपीडी में भी खांसी, जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं, शनिवार से स्कूलों के समय में भी बदलाव हो गया। राजकीय व निजी स्कूल सुबह 9.30 से शाम 3.30 बजे तक लगेंगे।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

Ambala Weather: रात्रि तापमान में गिरावट

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने के आसार हैं। जिससे सुबह व शाम को हल्की ठंड रह सकती है।

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने के आसार हैं।

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment