यमुनानगर (Yamunanagar weather)। मौसम में ठंड बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। पार्कों में भी काफी चहल-पहल देखी जा रही है। लोग बच्चों के साथ पार्कों में गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। इसी तरह विद्यार्थी भी पार्कों में खूब देखे जा रहे हैं। वहीं शहर में हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है।
Yamunanagar weather: एक्यूआई 227 पर
ठंड बढ़ने के साथ पंखे, एसी बंद हो चुके हैं। अब लोग धूप का आनंद ले रहे हैं। धूप में बैठ कर लोग चाय की चुस्की का आनंद ले रहे हैं। यही वजह है कि इन दिनों चाय की दुकानों पर बहुत ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की माने तो मौसम साफ रहने और दिन में तेज धूप निकलने से मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हवा का स्तर खराब होने से सबसे ज्यादा असर लोगों के गले व आंखों पर पड़ रहा है। हवा के साथ प्रदूषण के कण शरीर में जाने से लोगों का गला खराब हो रहा है। इसी तरह आंखों में जलन महसूस हो रही है।
शहर की हवा अभी भी बेहद खराब श्रेणी में है। शुक्रवार को भी एक्यूआई 227 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इस माह एक से 14 नवंबर तक केवल तीन दिन ही हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार रहा। इस दौरान एक्यूआई 1120 से 184 के बीच रहा। बाकी सभी दिन में एक्यूआई 211 से 320 माइक्रोग्राम के बीच रहा।













