ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala weather: दिन के तापमान में हल्की गिरावट, हिमाचल जाने से पहले जान लें वह का कैसा है मौसम?

On: नवम्बर 20, 2025 8:20 अपराह्न
Follow Us:
Ambala weather: दिन के तापमान में हल्की गिरावट, हिमाचल जाने से पहले जान लें वह का कैसा है मौसम?
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala weather): सुबह से लेकर शाम तक धूप निकलने मौसम में हल्की गर्मी रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 नवंबर तक खुश्क रहने के साथ परिवर्तनशील रह सकता है।

Ambala weather: तापमान में हल्की गिरावट

इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादलवाई हो सकती है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना बन रही है वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने के आसार हैं।

हिमाचल में 26 नवंबर तक मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 26 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने का सिलसिला जारी है।

बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1, कुकुमसेरी में माइनस 3.0, ताबो में माइनस 2.6, कल्पा में 1.8, शिमला में 8.6, सुंदरनगर में 4.7, भुंतर में 4.6, धर्मशाला में 7.5, ऊना में 8.4, नाहन में 9.1, सोलन में 6.2, मनाली में 4.1, कांगड़ा में 7.4, मंडी में 8.3, बिलासपुर में 10.5 दर्ज किया गया।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

ऐसे ही हमीरपुर में 9.1, कुफरी में 8.8, नारकंडा में 6.1, भरमाैर में 9.0, रिकांगपिओ में 4.0, सेऊबाग में 3.0, बरठीं में 9.1, कसाैली में 10.7, सराहन में 5.6 और बजाैरा में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर, वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.4, हमीरपुर में 25.4, नाहन में 24.8, सोलन में 23.0, कांगड़ा में 24.8, मंडी में 23.4, धर्मशाला में 25.0, शिमला में 18.5, मनाली में 18.2 और केलांग में 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment