ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala weather: 23 नवंबर तक खुश्क रह सकता है मौसम, दिन के तापमान में हल्की गिरावट

On: नवम्बर 19, 2025 7:49 अपराह्न
Follow Us:
Ambala weather: 23 नवंबर तक खुश्क रह सकता है मौसम, दिन के तापमान में हल्की गिरावट
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala weather): सुबह से शाम तक दिन में धूप निकलने के साथ ही मौसम में ठंडक रही। शाम 5 बजे के बाद मौसम ज्यादा ठंडा हो गया।

बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

Ambala weather: 23 नवंबर तक खुश्क रह सकता है मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 नवंबर तक खुश्क रहने के साथ परिवर्तनशील रह सकता है।

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादलवाई हो सकती है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना बन रही है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने के आसार हैं।

ईरान की बादाम गिरी आ रही अंबाला

अफगानिस्तान, ईरान, अमेरिका, चाइना सहित कश्मीर और ओडिशा के ड्राईफ्रूट अंबाला के लोगों को भा रहे हैं। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और ड्राई फ्रूट की डिमांड भी बढ़ने लगी है। लोग दुकानों पर बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता, अंजीर,खुमानी, चिलगोजा, अखरोट, मगज गिरी, गोंद, फूल मखाने और अलसी के तिल की खरीदारी कर रहे हैं।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

लोग ड्राईफ्रूट अपने खाने में, दवा बनाने में सेहत बनाने में इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा हलवा, खीर, आईस्क्रीम, तिल के लड्डू में इस्तेमाल किए जाते हैं। वहीं पहले ड्राइफ्रूट पर 12 प्रतिशत जीएसटी थी लेकिन सरकार ने सात प्रतिशत जीएसटी कम कर दी।

ऐसे में 5 प्रतिशत जीएसटी इस पर ली जा रही है। जीएसटी कम होने से ड्राईफ्रूट पर जीएसटी की बिक्री में इजाफा हुआ है।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment