ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kaithal weather: सुबह व शाम को शीत लहर, 21 नवंबर तक रात के तापमान में और गिरावट आएगी

On: नवम्बर 19, 2025 5:58 अपराह्न
Follow Us:
Kaithal weather: सुबह व शाम को शीत लहर, 21 नवंबर तक रात के तापमान में और गिरावट आएगी
Join WhatsApp Group

कैथल (Kaithal weather): जिले में नबंबर के दूसरे पखवाड़े गुजरने के बाद सुबह व शाम को ही ठंड महसूस होने लगी है जिससे दिन में धूप खिलने के बाद मौसम साफ बना रहता है धूप के निकलने के बार दिन के मौसम में हालाकिं अब दिन में राहत दोनों बराबर दिखने के लगे है।

माह के आधा निकलने के बाद ठंड बढ़ रही है। रात का तापमान लुढ़कर 10.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रात के साथ ही अब दिन में भी ठंड बढ़ने लगी है। शाम 5 बजे से ही मौसम ठंडा हो रहा है। दो दिनों पहले ही शाम को भी मौसम ठंडा हो गया। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Kaithal weather: शीत लहर की स्थिति

बुधवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गौरतलब है कि पिछले कई सालों के दीवाली के आसपास ठंड होने लगती थी लेकिन अब वो नवंबर के मात्र दस दिन ही बचे है लेकिन अब भी मौसम में ठंड होने के का अनुमान नहीं हुआ है।

आने वाले दिनों में जिले में सुबह व शाम को शहर में शीत लहर की स्थिति बन सकती है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अब 21 नवंबर तक रात के तापमान में और गिरावट आएगी। फिर एक कमजोर विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा। बीते एक पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे कम है। इसके साथ शहर में शीत लहर की स्थिति भी रही।

आगामी कुछ दिनो बाद नवंबर तक रात के तापमान में और गिरावट आएगी जिससे फिर एक कमजोर विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। जिला मौसम समन्वय अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी जारी है।

मंगलवार को उत्तरी पश्चिमी हवाओं के स्थान पर उत्तरी पूर्वी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।

इसके अलावा वातावरण में हल्की नमी की वजह से सुबह के समय उत्तरी जिलों में हल्की धुंध व कोहरा भी देखने को मिला।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

रात में बदल सकती है स्थिति

21नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। इससे सुबह व शाम के समय ठंड रह सकती है।

दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

आने वाले दिनों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा 21 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा।

23 नवंबर से प्रदेश में ठंड अपने तेवरों को दिखाएगी क्योंकि इस दौरान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होने से और हवाओं की दिशा उत्तरी होने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment