ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bihar Weather Today: बिहार में बारिश का कहर! जानें अपने शहर का मौसम हाल

On: अक्टूबर 6, 2025 10:41 पूर्वाह्न
Follow Us:
Bihar Weather Today: बिहार में बारिश का कहर! जानें अपने शहर का मौसम हाल
Join WhatsApp Group

Bihar Weather Today 6 october: बिहार में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार बारिश की वजह से निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

पिछले 24 घंटों में कटिहार, अररिया, सुपौल और कई अन्य इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बिहारवासियों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आइए जानते हैं कि आज और कल बिहार के मौसम का हाल क्या रहेगा और किन जिलों में है अलर्ट।

आज बिहार में कहां-कहां होगी बारिश? Bihar Weather Today

मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया और किशनगंज में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और ठनका (बिजली) गिरने की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा, बिहार के 29 जिलों में येलो अलर्ट है, जहां हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। हालांकि, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर और अरवल में कोई अलर्ट नहीं है।

कल भी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार (7 अक्टूबर) को भी बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। खासकर दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश का जोर रहेगा।

मेघगर्जन और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

रोहतास में रहा सबसे ज्यादा तापमान

मौसम विभाग की रविवार शाम 5:30 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के कई हिस्सों में बारिश हुई। अररिया में 24 मिमी, कटिहार में 7.5 मिमी, किशनगंज में 1.5 मिमी, सुपौल में 5.8 मिमी, फॉरबिसगंज (अररिया) में 3 मिमी और भागलपुर में 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। दरभंगा, पूर्णिया, मधेपुरा, समस्तीपुर जैसे इलाकों में भी छिटपुट बारिश हुई। सबसे ज्यादा तापमान रोहतास में 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment