ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Weather: हवाओं की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव आया, 22 जून के बाद एक्टिव हो सकता है मॉनसून

On: जून 14, 2025 6:23 अपराह्न
Follow Us:
Chandigarh Weather: हवाओं की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव आया, 22 जून के बाद एक्टिव हो सकता है मॉनसून
Join WhatsApp Group

Chandigarh Weather Change in wind direction brought a change in the weather, monsoon may become active anytime after June 22: पंजाब, हरियाणा और हिमाचल कुछ इलाकों में बीते चार दिन से पड़ रही गर्मी के बाद शुक्रवार को शहर का तापमान 40 डिग्री से कम रहा। लेकिन इससे चंद घंटों पहले चंडीगढ़ के इतिहास की सबसे गर्म रात गुजरी जब पारा 32.7 डिग्री को छू गया । यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा था। वीरवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था । मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि हवाओं की दिशा बदलने से मौसम में यह बदलाव आया है।

शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी से नमी के साथ ईस्टर्ली हवाएं आईं, हवाओं की रफ्तार भी ज्यादा थी। तापमान में गिरावट की वजह साथ लगते राज्यों में कहीं-कहीं बारिश भी है। अगले तीन चार दिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी । बीच-बीच में धूलभरी तेज हवाएं चल सकती हैं। 16 जून को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके चलते सोमवार को बारिश होने की संभावना है। हालांकि इससे पहले ही लोकलाइज सिस्टम एक्टिव होने के आसार हैं। वहीं, शुक्रवार को चंडीगढ़ की तुलना में पंचकूला का अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम 37.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Chandigarh Weather: मॉनसून की दस्तक, कब मिलेगी राहत?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मॉनसून गतिविधियां (pre-monsoon activity) शुरू हो चुकी हैं। 22 जून के बाद कभी भी मॉनसून (monsoon) चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं और लोकलाइज सिस्टम के एक्टिव होने से बारिश की संभावना बढ़ रही है। सोमवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश राहत दे सकती है। मंगलवार को आसमान साफ हो सकता है, लेकिन तापमान फिर से 38 डिग्री तक जा सकता है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

आगे ऐसा रहेगा मौसम

शनिवार: आंशिक बादल छा सकते हैं। 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 41, न्यूनतम 33° रह सकता है।

रविवारः तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है।

सोमवारः बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम डिग्री रहने की संभावना है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

मंगलवार: आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने के आसार हैं।

धूल भरी हवाएं चलने का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलधरी आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। यह सिलसिला 17 जून तक चलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इसके साथ ही प्री-मॉनसून एक्टिविटी भी शुरू होने की संभावना बन रही है। 22 जून के बाद मॉनसून कभी भी एक्टिव हो सकता है।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment