ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Weather: अब कोई सिस्टम एक्टिव नहीं, 9-10 जून को हीट वेव अलर्ट

On: जून 7, 2025 12:23 अपराह्न
Follow Us:
Chandigarh Weather: अब कोई सिस्टम एक्टिव नहीं, 9-10 जून को हीट वेव अलर्ट
Join WhatsApp Group

Chandigarh Weather Now no system is active, heat wave alert on 9-10 June: करीब एक हफ्ते तक खुशनुमा मौसम के बाद शनिवार को तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया, हालांकि ये भी सामान्य से 1 डिग्री कम ही था।

बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। हवा में नमी की मात्रा 64 फीसदी दर्ज की गई। शनिवार को दिन में गर्मी बढ़ने से दोपहर बाद लोकलाइज सिस्टम डेवलप हुआ, जिसकी वजह से आंशिक बादल छाए।

लेकिन कुछ ही देर बाद फिर धूप निकल आई। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले चार-पांच दिन कोई सिस्टम एक्टिव होने के आसार नहीं हैं। दिन और रात के तापमान में इजाफा होगा।

वेस्टर्न डिस्टर्बेस निकल चुका है, अब मौसम ड्राई हो जाएगा। ऐसे में अगले 4-5 दिन में तापमान 40 डिग्री पार जा सकता है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को गर्म हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

10 जून के बाद बंगाल की खाड़ी में अपर एयर सर्कुलेशन से बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ डीपी दुबे के अनुसार 10 जून के बाद से बंगाल की खाड़ी में फिर से अपर एयर सर्कुलेशन बनेगा। इसके चलते थोड़ा मॉइश्चर आना शुरू होगा, जिससे थंडर एक्टिविटीज बढ़ सकती हैं। 15 जून के आसपास मध्य भारत में मॉनसून की एंट्री हो सकती है। उसके बाद ही उत्तर भारत में प्री-मॉनसून एक्टिविटीज शुरू होने के आसार बनेंगे। हालांकि यह मध्य भारत में मॉनसून एक्टिविटी शुरू होने पर निर्भर करेगा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

शनिवारः मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

रविवारः आसमान ‘साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है।

सोमवारः आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम् 28 डिग्री रहने की संभावना है।

मंगलवारः मौसम साफ रहेगा। गर्म हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम 42 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment