ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh weather: चंडीगढ़ में सीजन का सबसे गर्म दिन 43.8, आज-कल हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट

On: जून 10, 2025 12:03 अपराह्न
Follow Us:
Chandigarh weather: चंडीगढ़ में सीजन का सबसे गर्म दिन 43.8, आज-कल हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट
Join WhatsApp Group

Chandigarh weather Season’s hottest day 43.8, Orange alert for heatwave today and tomorrow: पहले हफ्ते तक ठंडा रहने के बाद जून ने अपने असली तेवर दिखा दिए हैं। सोमवार के बाद मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। पारा 43.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। रविवार रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।

हवा में नमी की मात्रा 64 फीसदी दर्ज की गई। पिछले साल 1 जून को 45.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था, जो चंडीगढ़ में जून का ऑल टाइम रिकॉर्ड है। वहीं, चंडीगढ़ के इतिहास में सबसे गर्म दिन पिछले साल 30 मई को था, जब 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

Chandigarh weather: गर्मी ने उड़ाए होश

सोमवार को गर्मी के चलते सड़कें सूनी नजर आईं। हवाओं की दिशा बदलने और बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी न आने की वजह से तापमान में एकाएक बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान 44 डिग्री के आसपास जा सकता है।

लोकल क्लाउड न बनने से हीटिंग ज्यादा

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल का कहना है कि जून का पहला हफ्ता ज्यादा गर्म नहीं हुआ, क्योंकि उस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी थी। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से काफी नमी आ रही थी, जो वेस्टर्न डिस्टर्बेस को सपोर्ट कर रही थी।

इस समय बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में वेदर एक्टिविटी ज्यादा मजबूत नहीं है। हवाओं की दिशा भी बदल गई है। इस समय उत्तरी पश्चिमी और उत्तरी हवाएं आ रही हैं, जो गर्म होती हैं। लोकल क्लाउडिंग नहीं होने के कारण हीटिंग ज्यादा हो रही है, इसकी वजह से तापमान बढ़ रहा है। तापमान अगले एक-दो दिन और बढ़ेगा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मंगलवारः आसमान साफ रहेगा। हीटवेव चलेगी। अधिकतम तापमान 44, न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

बुधवारः आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44, न्यूनतम 29 डिग्री रह सकता है।

वीरवारः मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है।

शुक्रवारः आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।

20 से प्री-मॉनसून एक्टिविटी के आसार

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

सुरेंद्र पाल ने बताया कि 13-15 जून को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव होने के साथ ही हवाओं की दिशा बदलने के अनुमान हैं। ऐसे में थोड़े बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में मामूली राहत की उम्मीद है। वहीं, मौसम विशेषज्ञ डॉ. डीपी दूबे ने बताया- 14 जून के बाद मध्य भारत में मॉनसून की एक्टिविटी महाराष्ट्र से आगे बढ़ेगी और हवाओं की दिशा भी बदलेगी।

उड़ीसा के ऊपर एक चक्रवात बन रहा है, जिससे नमी आएगी। मॉनसून करंट मध्य भारत की ओर बढ़ेगा। मध्य भारत में मॉनसून करंट दो-तीन दिन लगातार बना रहता है तो उम्मीद है। कि 20 तक चंडीगढ़ में प्री-मॉनसून एक्टिविटीज शुरू हो जाएं। लेकिन यह तभी संभव होगा जब मॉनसून महाराष्ट्र से आगे निकलेगा।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment