ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 42 डिग्री पार, दो दिन हीट वेव चलेगी

On: June 9, 2025 12:11 PM
Follow Us:
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 42 डिग्री पार, दो दिन हीट वेव चलेगी
Join WhatsApp Group

Chandigarh Weather Season’s hottest day in city, mercury crosses 42 degrees, heat wave will continue for two days: रविवार को इस सीजन की गर्मी का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। दिनभर गर्म हवाएं चलीं। वहीं सोमवार को भी तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। तापमान और बढ़ सकता है।

गर्मी एकाएक बढ़ने की वजह यह है कि मौसम सूखा है। रीजन में न तो कोई वेस्टर्न डिस्टर्बेस और न ही कोई अपर एयर सर्कुलेशन एक्टिव है। हवाएं भी पश्चिमी और उत्तरी पश्चिमी चल रही हैं, जिसकी वजह से हीट बढ़ी है। अगले तीन-चार दिन मौसम ऐसा ही रह सकता है। तापमान में एक-दो डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले साल 30 मई को 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था, जो ऑल टाइम रिकॉर्ड था। इस साल 15 मई को 41.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन था। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को 30-40 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है।

लू का अलर्ट, सावधान रहें!

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। बुधवार को भी तापमान 43 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतना जरूरी है। खूब पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और दोपहर में बाहर निकलने से बचें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें, क्योंकि गर्मी की मार उन्हें ज्यादा परेशान कर सकती है।

हरियाणा मौसम अपडेट: 26 अप्रैल से आएंगे 3 पश्चिमी विक्षोभ, अंधड़ और बारिश के आसार
हरियाणा मौसम अपडेट: 26 अप्रैल से आएंगे 3 पश्चिमी विक्षोभ, अंधड़ और बारिश के आसार

कब आएगी राहत?

अब सवाल ये है कि इस तपती गर्मी से कब छुटकारा मिलेगा? मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 और 14 जून को वेस्टर्न डिस्टर्बेस के सक्रिय होने से मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। आसमान में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन तब तक, चंडीगढ़वासियों को इस गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।

Chandigarh Weather: ऐसा रहेगा मौसम

42.1 रहा रविवार को दिन का अधिकतम तापमान, सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

28.9° शनिवार रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। 60% रही हवा में नमी की मात्रा

मौसम अपडेट: हरियाणा में अब रातें भी तपाएंगी, 26 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बदलाव
मौसम अपडेट: हरियाणा में अब रातें भी तपाएंगी, 26 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बदलाव

13 को नर्म पड़ सकते हैं गर्मी के तेवर

मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 जून को वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव होने की संभावना है। इसके चलते बादल छा सकते हैं। हल्की फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

सोमवारः आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है।

मंगलवारः मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है।

हरियाणा में गर्मी का रेड अलर्ट: रोहतक में पारा 42 पार, इन 12 जिलों में चलेगी भीषण लू
हरियाणा में गर्मी का रेड अलर्ट: रोहतक में पारा 42 पार, इन 12 जिलों में चलेगी भीषण लू

बुधवारः आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment