ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Fog Alert Haryana: इन 10 जिलों में कोहरा करेगा परेशान सुबह बाहर निकलना जोखिम भरा

On: नवम्बर 29, 2025 7:22 अपराह्न
Follow Us:
Fog Alert Haryana: इन 10 जिलों में कोहरा करेगा परेशान सुबह बाहर निकलना जोखिम भरा
Join WhatsApp Group

Fog Alert Haryana: हरियाणा में मौसम अचानक करवट लेने वाला है और इसी बीच सुबह का कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के दस जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें घने कोहरे के चलते दृश्यता घटने और ट्रैफिक पर असर पड़ने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से सुबह सफर कम करने, सतर्क रहने और सेहत का ख्याल रखने की अपील की है, क्योंकि कोहरे में सांस लेने में दिक्कत भी बढ़ सकती है।

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। अब शनिवार को दस जिलों में कोहरा छाने के संकेत मिल रहे हैं। 29 और 30 नवंबर के बीच आसमान में हल्के बादल मंडराने से रात का तापमान ऊपर जा सकता है, लेकिन एक दिसंबर से उत्तरी और उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं दोबारा ठिठुरन बढ़ा सकती हैं।

किन जिलों में सबसे ज्यादा असर

भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और रोहतक में सुबह के समय कोहरा घना रह सकता है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, तीन दिसंबर तक राज्य में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है और मौसम आम तौर पर सूखा बना रह सकता है।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

29 और 30 नवंबर को बढ़ेगी रात की गर्मी

इन दो दिनों में बीच बीच में बादल छाने के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हालांकि, एक दिसंबर से तापमान फिर गिरने की उम्मीद है।

उत्तरी और पश्चिमी हरियाणा में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी, जबकि दक्षिणी जिलों में यह धुंध हल्की से मध्यम स्तर तक जा सकती है। साथ ही हवाओं की दिशा में बदलाव और एक दिसंबर से ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है।

सावधानी जरूरी, क्योंकि कोहरा बढ़ाएगा दिक्कतें

घने कोहरे के चलते दृश्यता कम होगी, ऐसे में सुबह के समय वाहन चलाना जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरान लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने के साथ ही रिफ्लेक्टर लगाए

अंबाला में दिसंबर माह में धुंध छाने से ठंड परेशान करेगी। इसके साथ ही धुंध से रास्ता न दिखने से सुबह व शाम को राहगीरों को निकलने में परेशानी झेलनी पड़ती है। धुंध के सीजन से पहले ही एनएचएआई व निगम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कई सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगाने के साथ ही सफेद पट्टी भी लगाई गई है, जबकि कई सड़कों पर यह कार्य चल रहा है।

इसी तरह नगर निगम भी शहर में कई सड़कों को बना चुका है ताकि सर्दी के सीजन में कोई दिक्कत न आए। मौसम विभाग ने दिसंबर माह में शीतलहर चलने के साथ ही धुंध छाने की चेतावनी दी है।

सेक्टरों की सड़कों को पर लगाए गए रिफ्लेक्टर

इंको चौक से पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। इसी तरह सेक्टर-10 गुरुद्वारा चौक से जलबेड़ा रोड तक और जलबेड़ा रोड से मटहेड़ी जट्टां तक रिफ्लेक्टर व सफेद पट्टी लगाई गई है। वहीं, अंबाला-दिल्ली हाइवे पर जंडली पुल के पास सड़क पर सफेद पट्टी लगाई जा रही थी। अंबाला शहर से छावनी के बीच बनाई गई नई सर्विस रोड सड़क पर भी सफेद पट्टी लगाई जा रही है।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 30 नवंबर को बीच-बीच में हल्के बादल और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 1 दिसंबर से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने के आसार हैं। इस दौरान वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध रह सकती है। दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment