ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में आग बरसाती गर्मी! इस दिन से मिलेगी राहत, होगी बारिश

On: सितम्बर 23, 2025 7:02 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में आग बरसाती गर्मी! इस दिन से मिलेगी राहत, होगी बारिश
Join WhatsApp Group

Haryana Weather today 23 september: हरियाणा मौसम अपडेट | हरियाणा में इन दिनों गर्मी का कहर बरप रहा है। आसमान से आग बरस रही है और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

धरती तवे की तरह तप रही है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग के मुताबिक 27 सितंबर से मौसम बदलेगा और लोगों को इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

फरीदाबाद में तप रहा है तवा Haryana Weather

फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में सितंबर का महीना जून-जुलाई जैसा लग रहा है। तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। लोग धूप से बचने के लिए छाते और दुपट्टों का सहारा ले रहे हैं।

पहले छाता बारिश से बचाता था, लेकिन अब यह धूप से बचाव का जरिया बन गया है। सुबह से ही सूरज आग उगल रहा है और दिन चढ़ने के साथ तापमान और बढ़ रहा है। रातें भी गर्मी की चपेट में हैं, जिससे लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

तीन दिन और गर्मी का कहर

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन यानी 23 से 25 सितंबर तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। सूरज की तपिश और उमस बरकरार रहेगी। हालांकि, तेज हवाएं थोड़ी ठंडक दे सकती हैं। हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में यही हाल है। बारिश रुकने के बाद गर्मी ने जोर पकड़ लिया है।

26-27 सितंबर को राहत की उम्मीद

मौसम विभाग का कहना है कि 26 और 27 सितंबर को मौसम में बदलाव आएगा। इन दो दिनों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी, जिससे धूप की तीव्रता कम होगी। हल्की ठंडी हवाओं के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। इससे लोगों को इस झुलसाती गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना हो सकता है।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment