ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का कहर! धुंध-प्रदूषण डबल अटैक, तापमान 12°C तक गिरेगा

On: November 3, 2025 6:58 AM
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का कहर! धुंध-प्रदूषण डबल अटैक, तापमान 12°C तक गिरेगा
Join WhatsApp Group

Haryana Weather 3 November Today: Haryana Weather Update: हरियाणा में अब मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह-शाम धुंध के साथ ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि दिन में धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तापमान में गिरावट आएगी।

Haryana Weather सुबह और शाम के समय ठंडक

हरियाणा में सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस की जा रही है। वहीं सुबह हल्की धुंध भी छाने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि नवंबर के पहले सप्ताह के बाद ठंड और तेजी से बढ़ने वाली है और रात के समय तापमान और गिरेगा।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 3 से 9 नवंबर के बीच आंकड़ों और पूर्वानुमानों को देखकर ये स्पष्ट होता है कि मौसम में कुछ विशेष बदलाव देखने को मिलेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत आज यानी 3 नवंबर के दिन का अधिकतम तापमान लगभग 30 °C तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ये धीरे-धीरे नीचे आता हुआ देखने को मिलेगा। वहीं 3 से _far 4 नवंबर की रात के समय न्यूनतम तापमान करीब 18 °C के आसपास रह सकता है।

Hisar Jaipur Express: रेलवे का बड़ा फैसला, हिसार-जयपुर एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच; देखें पूरी लिस्ट
Hisar Jaipur Express: रेलवे का बड़ा फैसला, हिसार-जयपुर एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच; देखें पूरी लिस्ट

फिर 6 से 7 नवंबर में ये तापमान 12-13 °C तक गिर सकता है। अंबाला जिले में आज सुबह का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। MD चंडीगढ़ के अनुसार सिरसा, अंबाला, करनाल, रोहतक, फरीदाबाद, सोनीपत और हिसार में कल का अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी। उन्होंने कहा कि इन हवाओं के चलते अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी तथा सुबह और शाम का तापमान और नीचे जा सकता है। कुल मिलाकर हरियाणा में अब दिन की गर्मी कम होने लगी है और सुबह-शाम सर्दी का असर महसूस होने लगा है। आने वाले दिनों में हल्की धुंध और बढ़ सकती है। जिससे मौसम पूरी तरह सर्दी की ओर मुड़ने की संभावना है।

AQI लेवल हरियाणा

फरीदाबाद और गुरुग्राम में हवा आज फिर जहरीली हो गई है। लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण का असर हरियाणा के इन दोनों शहरों में साफ दिख रहा है। आज यानी सोमवार को फरीदाबाद का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 270 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

हालांकि शहर के अलग-अलग इलाकों में हवा की गुणवत्ता अलग रही, कहीं थोड़ी राहत दिखी तो कहीं हालात बेहद खराब बने हुए हैं। इसी तरह गुरुग्राम जिले का AQI लेवल सुबह समय 200 के करीब दर्ज किया गया है। वहीं जींद जिले का अधिकतम AQI लेवल 441 दर्ज की गई है जबकि अंबाला जिले में AQI लेवल 224 दर्ज किया गया है।

वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का साफतौर पर कहना है कि इस स्तर का प्रदूषण फेफड़ों, आंखों और त्वचा पर सीधा असर डालता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए ये हवा बेहद खतरनाक है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि ऐसे दिनों में लोग बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। सुबह और शाम के समय टहलने या दौड़ने से बचें क्योंकि उस समय हवा में प्रदूषण का स्तर ज्यादा होता है। बाहर निकलते समय हमेशा मास्क पहनें और बच्चों को खास तौर पर प्रदूषण से बचाएं।

बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200
बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment