ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana weather: हरियाणा में बारिश की उम्मीद, बिहार में झमाझम बरसात, इन राज्यों में लू का कहर

On: अप्रैल 10, 2025 8:12 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana weather: हरियाणा में बारिश की उम्मीद, बिहार में झमाझम बरसात, इन राज्यों में लू का कहर
Join WhatsApp Group
Haryana weather forecast Rain expected in Delhi: अप्रैल का महीना शुरू होते ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां एक ओर देश के कई हिस्सों में सूरज आग उगल रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में बादलों की मेहरबानी से राहत की सांस मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यह अप्रैल बेहद गर्म रहने वाला है, और अब यह सच साबित होता दिख रहा है। दिल्ली में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना से लोगों को थोड़ी उम्मीद जगी है। वहीं, बिहार में झमाझम बारिश हो रही है, जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 14-15 अप्रैल से लू की नई लहर शुरू होने का अलर्ट जारी किया गया है।

Haryana weather: बारिश का इंतजार

हरियाणा में पिछले तीन दिनों से तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। बुधवार को मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। रातें भी कम गर्म नहीं रहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा, जो आम दिनों से काफी ऊंचा है।
साथ ही दिल्लीवासियों की नींद गर्मी ने हराम कर दी है, लेकिन IMD ने राहत की खबर दी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी, क्योंकि तापमान फिर से बढ़ने की आशंका है।

बिहार में बरसात, लेकिन लू का खतरा भी

बिहार में बादल जमकर बरस रहे हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन IMD का कहना है कि अप्रैल में यहां 5-6 दिन लू का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी ऐसा ही हाल रहने वाला है। पूर्वी भारत में अप्रैल से जून तक 10-12 दिन लू की स्थिति बन सकती है। मौसम का यह दोहरा खेल लोगों को परेशान कर रहा है- कहीं बारिश की ठंडक, तो कहीं सूरज की तपिश।

देशभर में सूरज का तांडव

बुधवार को देश के 26 से ज्यादा मौसम केंद्रों ने 43 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया। गुजरात के कांडला में पारा 45.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 14-15 अप्रैल को लू की नई लहर शुरू होने की चेतावनी है। वहीं, गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 अप्रैल से तापमान में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है। IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर-पश्चिम भारत में 10 अप्रैल से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन यह ज्यादा लंबी नहीं चलेगी।

अप्रैल की गर्मी का अलर्ट

IMD ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस साल अप्रैल सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगा। फरवरी के आखिर में ही असामान्य गर्मी के संकेत मिल गए थे, और 5 अप्रैल को पहली आधिकारिक लू दर्ज की गई। दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत में 2-3 दिन लू का असर रह सकता है। मौसम का यह मिजाज न सिर्फ लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है, बल्कि सेहत के लिए भी सावधानी बरतने की जरूरत बता रहा है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment