ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में बारिश और तापमान गिरावट का अलर्ट, जानें अगले 7 दिन का वेदर

On: नवम्बर 27, 2025 7:17 अपराह्न
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में बारिश और तापमान गिरावट का अलर्ट, जानें अगले 7 दिन का वेदर
Join WhatsApp Group

Haryana Weather: हरियाणा में 28 नवंबर से बादलों और बूंदाबांदी का अलर्ट है, रात का पारा गिरकर 6–10°C तक रहेगा; हिसार में सबसे कम 7.4°C दर्ज।

हरियाणा में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी विभोक्ष के खत्म होने के बाद से तापमान फिर से घटा है। सबसे कम तापमान हिसार में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में स्थिति में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

रात का तापमान घटेगा, 27 नवंबर से बादल छाएंगे

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3–4 दिनों तक रात के तापमान में गिरावट होगी। 28 नवंबर से बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे दिन में भी ठंड का असर बढ़ेगा और कई हिस्सों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

कृषि विश्वविद्यालय की रिपोर्ट

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक 28 नवंबर तक प्रदेश का मौसम सामान्यतया खुष्क रहने की उम्मीद है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी। 28 नवंबर को बादल छाने और बूंदाबांदी के साथ बारिश का संभवना बनी रहेगी।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

दैनिक तापमान 6–10 डिग्री तक

इस सप्ताह हरियाणा में दिन का तापमान सामान्यतः 22–26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात का तापमान 6–10 डिग्री तक गिर सकता है। 25 से 28 नवंबर के बीच सुबह और रात के समय धुंध रहने की उम्मीद है। इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

28 और 29 नवंबर को बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। 29 नवंबर को दिन का तापमान सबसे अधिक लगभग 26 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि 1 दिसंबर की रात सबसे ठंडी लगभग 8 डिग्री रहने का अनुमान है।

30 नवंबर और 1 दिसंबर का हाल

30 नवंबर को दिन में ज्यादातर साफ रहेगा, फिर भी वायु गुणवत्ता खराब बनी रह सकती है। 1 दिसंबर को दिन में काफी धूप रहने का अनुमान है और दिन सुखद रहेगा, पर रात का तापमान फिर नीचे चला जाएगा।

किसानों और आम लोगों के लिए संकेत

ठंड बढ़ने और संभावित बूंदाबांदी के मद्देनजर किसानों को फसलों की बचाव संबंधी सावधानियां बरतनी चाहिए। आम लोगों को भी सुबह-शाम और रात में अतिरिक्त गर्म कपड़े रखने की सलाह दी जाती है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

पंजाब, हरियाणा में पारा तेजी से गिर रहा है

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण पंजाब और हरियाणा में तापमान तेज़ी से घट रहा है। नोएडा, गाज़ियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के इलाकों में आज भी शाम व रात बेहद ठंडी रहने की भविष्यवाणी है।

हिमालयी राज्यों की बर्फबारी और असर

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी जारी है, जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड और बढ़ रही है। बर्फबारी की वजह से रोहतांग का रास्ता बंद कर दिया गया है। श्रीनगर में तापमान माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी।

आगामी सर्दियों का संकेत

घाटी के ऊंची क्षेत्रों में अब तक कई बार हल्की से मध्यम स्तर की बर्फबारी हुई है। निचले इलाकों में फिलहाल बर्फ ने ज्यादा असर नहीं दिखाया है। यह भी बताया जा रहा है कि आगामी 21 दिसंबर से घाटी में 40 दिनों का सबसे सख्त और ठंडा दौर यानी चिलेकलां शुरू होगा, जो सर्दियों को और कठोर बनाएगा।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment