ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana weather: पहाड़ी बर्फबारी से हरियाणा में ठंड का कहर! AQI 500 पार

On: November 27, 2025 2:23 PM
Follow Us:
Haryana weather: पहाड़ी बर्फबारी से हरियाणा में ठंड का कहर! AQI 500 पार
Join WhatsApp Group

Haryana weather cold wave November 2025: हरियाणा में पहाड़ी बर्फबारी से न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री तक गिरा। फरीदाबाद AQI 500 दिल्ली को पीछे छोड़ा। 27-28 नवंबर तक शुष्क मौसम ठंड बढ़ेगी।

हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रात के साथ अब दिन में भी ठंड बढ़ रही है। आसमान में हल्की बादलवाई भी देखने को मिल रही है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है सुबह के समय कई इलाकों में धुंध भी छा रही है।

आज से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि 27 व 28 नवंबर तक मौसम खुश्क रहेगा। वही आज हरियाणा के कई इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है जिसके साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।

हरियाणा राज्य में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है और पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है। बीती रात हरियाणा ने इस सीजन की सबसे ठंडी रात महसूस की। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो हल्की धुंध और ठंडी हवाओं ने साफ कर दिया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। हरियाणा में आज सुबह तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला जिले में सुबह का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

वहीं 26 नवंबर को हरियाणा के नारनौल महेंद्रगढ़ जिले में तापमान ने इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की। दूसरी ओर दोपहर के समय मेवात जिले का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम 28 नवंबर तक सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

इस दौरान उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी जिससे सुबह और शाम के समय ठंड तेज रहेगी। बताया कि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी जबकि रात के तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। वातावरण में नमी की अधिकता के कारण कुछ स्थानों पर सुबह हल्की धुंध भी रहेगी।

30 नवंबर को हरियाणा में मौसम स्थिर रहेगा। जबकि हवा की गति में मामूली बढ़ोतरी होगी रात में ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 1 दिसंबर 2025 को महीने की शुरुआत के साथ ही सर्दी का असर थोड़ा तेज होगा।

हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी
हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी

सुबह घना कोहरा कुछ जिलों में देखा सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस औक न्यूनतम तापमान 4 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जबकि 2 दिसंबर को आसमान साफ रहने की संभावना है इस दिन में हल्की धूप और रात में ठंडक का असर जारी रहेगा।

AQI लेवल खतरनाक कुछ शहरों ने दिल्ली को पीछे छोड़ा

हरियाणा के कई जिलों में अब प्रदूषण दिल्ली से भी अधिक दर्ज किया जा रहा है जिससे सांस संबंधी मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह AQI बोर्ड के अनुसार:
दिल्ली 473
फरीदाबाद लगभग 500 दिल्ली से भी अधिक
गुरुग्राम 373
अंबाला 161

न्यूनतम तापमान भी गिर रहा

हरियाणा में पहाड़ों की तरफ से आ रही हवाओं से न्यूनतम तापमान में भी 4.2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है जो सीजन में अब तक सबसे कम रहा है।

सिरसा और महेन्द्रगढ़ में भी 6 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया है। हिसार में तापमान 6.6 डिग्री हो गया है। करनाल कैथल जींद सोनीपत भिवानी और पंचकूला में 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। अंबाला में पहली बार तापमान 10 डिग्री से नीचे आया है यहां 9.7 डिग्री तापमान दर्ज किया है।

Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment