ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana weather: 4 अक्टूबर से मौसम का तूफानी मिजाज! तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

On: October 3, 2025 7:05 AM
Follow Us:
Haryana weather: 4 अक्टूबर से मौसम का तूफानी मिजाज! तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
Join WhatsApp Group

Haryana weather October 4th: चंडीगढ़ | हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में अक्टूबर की शुरुआत के साथ मौसम का मूड बदलने वाला है। मौसम विभाग ने चेताया है कि 4 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस दौरान तेज बारिश के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

आज यानी 3 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, लेकिन बारिश की संभावना कम है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर Haryana weather

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से खूब नमी मिलेगी, जिससे इसका असर और तगड़ा होगा। पश्चिमी और पूर्वी हवाओं के टकराने से गरज-चमक के साथ बादल बनेंगे और तेज बारिश होगी। 3 अक्टूबर को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन 4 अक्टूबर से बारिश का जोर बढ़ेगा।

HSSC ग्रुप सी वेटिंग लिस्ट विवाद: हाईकोर्ट का मुख्य सचिव को अल्टीमेटम, जवाब न देने पर होगी कार्रवाई
HSSC ग्रुप सी वेटिंग लिस्ट विवाद: हाईकोर्ट का मुख्य सचिव को अल्टीमेटम, जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि गुजरात के कच्छ और राजस्थान में अभी कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। साथ ही, बंगाल की खाड़ी में अगले 12 घंटों में नया लो-प्रेशर सिस्टम बनेगा। इनके चलते 4 से 8 अक्टूबर तक हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। महीने के पहले 10 दिन मौसम बार-बार बदलता रहेगा, जिसमें बूंदाबांदी और गरज-चमक वाली बारिश देखने को मिलेगी।

8 अक्टूबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा, जिससे उत्तरी हवाएं तेज होंगी। इससे दिन और रात का तापमान कम होने लगेगा, और हल्की ठंड का एहसास शुरू हो जाएगा।

पूरे अक्टूबर का मौसम अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार अक्टूबर में दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में 3 से 4 लो-प्रेशर सिस्टम और 4-5 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं।

हरियाणा मौसम अपडेट: 26 अप्रैल से आएंगे 3 पश्चिमी विक्षोभ, अंधड़ और बारिश के आसार
हरियाणा मौसम अपडेट: 26 अप्रैल से आएंगे 3 पश्चिमी विक्षोभ, अंधड़ और बारिश के आसार

इससे महीने के पहले हफ्ते में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होगी, लेकिन दूसरा हफ्ता सूखा और साफ रहेगा। तापमान फिर सामान्य हो जाएगा।

कई जिलों में बरसे बादल

बुधवार को हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, भिवानी, हिसार, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, करनाल और पानीपत में बारिश दर्ज हुई। बारिश से दिन का तापमान सामान्य से नीचे गया। सिरसा में सबसे ज्यादा 35.6 डिग्री तापमान रहा।

हिसार: 0.6 मिमी
करनाल: 4.0 मिमी
पानीपत: 12.0 मिमी

जलभराव की समस्या खत्म! सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में 8 फीट भरी जाएगी मिट्टी, बनेगा सिंथेटिक ट्रैक
जलभराव की समस्या खत्म! सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में 8 फीट भरी जाएगी मिट्टी, बनेगा सिंथेटिक ट्रैक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment