ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal Ka Mausam: लो प्रेशर से मचलेंगे बादल, 7 अक्टूबर तक भारी तबाही – IMD का बड़ा वार्निंग

On: अक्टूबर 2, 2025 4:17 अपराह्न
Follow Us:
Kal Ka Mausam: लो प्रेशर से मचलेंगे बादल, 7 अक्टूबर तक भारी तबाही – IMD का बड़ा वार्निंग
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam 3 october:  मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया जल्द ही डिप्रेशन में बदल सकता है। ये उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़कर गहरा अवदाब बनेगा। संभावना है कि 3 अक्टूबर की सुबह ये दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर जाएगा। ऐसे में कई इलाकों में बारिश का दौर तेज हो सकता है।

कल का मौसम : IMD के अनुसार, 5 से 7 अक्टूबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को हिला सकता है, खासकर 6 अक्टूबर को इसका असर सबसे ज्यादा दिखेगा। 3 से 6 अक्टूबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

4 अक्टूबर तक गंगीय पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में भी हल्की-मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, 3 अक्टूबर को ओडिशा, 3 और 4 अक्टूबर को पश्चिम मध्य प्रदेश, तो 3 और 4 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगहों पर भारी बारिश भी संभव है।

हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र | haryana-petrol-pump-dealers-protest-upi-mdr-charge-cash-payment
हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र

झारखंड में अगले 3 दिन बारिश की आशंका Kal Ka Mausam

IMD के अनुसार, झारखंड में 2 अक्टूबर से बारिश शुरू हो चुकी है और ये 4 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस दौरान राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने और जरूरी एहतियात बरतने को कहा है। साथ ही, वज्रपात और तेज आंधी की संभावना भी बनी हुई है।

यूपी के अलावा इन राज्यों में हो सकती है बारिश

3 से 6 अक्टूबर के दौरान पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। 6 और 7 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

वहीं, 5 और 6 अक्टूबर को राजस्थान में भी कुछ इलाकों में भारी बारिश संभव है। इसके अलावा, 5 और 6 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं ओलावृष्टि का भी डर है।

बिहार में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 24 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2 से 7 अक्टूबर तक पूर्वी और उत्तरी जिलों में भारी बारिश, तो कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठे दो मौसमी सिस्टम न सिर्फ बिहार, बल्कि देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ला सकते हैं।

चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल | chandigarh-pgimer-patients-special-khichdi-diet-plan-dr-nancy-sahni
चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल

इन राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी

आने वाले 2 दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा की स्पीड से) चल सकती हैं। वहीं, अगले 7 दिनों तक बिहार में और अगले 5 दिनों तक पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं के आसार हैं।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment