ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: दिल्ली-हरियाणा में कड़ाके की ठंड का अलर्ट! IMD बोला- पारा 2-3 डिग्री गिरेगा

On: नवम्बर 21, 2025 7:01 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather: दिल्ली-हरियाणा में कड़ाके की ठंड का अलर्ट! IMD बोला- पारा 2-3 डिग्री गिरेगा
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today 21 November: चंडीगढ़ :  हरियाणा मौसम: उत्तर भारत में भयंकर शीतलहर का IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है, तो जान लीजिए अपने शहर का हाल क्या है।

नवंबर के तीसरे हफ्ते में ही उत्तर भारत में सर्दी के तेवर तेज हो गए हैं। पारा लगातार लुढ़क रहा है और बादलों ने ठंड को और बढ़ा दिया है। पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है। ऐसे में देखिए आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है।

आज दिल्ली का हाल कैसा रहेगा? 

21 नवंबर को दिल्ली में तापमान 2 से 3 डिग्री और गिरने की उम्मीद है। सुबह 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

पिछले 24 घंटों में केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई, कुछ जगहों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर हल्की बारिश देखी गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्का कोहरा छाया रहा।

हरियाणा समेत इन राज्यों का क्या हाल? Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में तेज हवाएं, आंधी, बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना है। इसी बीच, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के संकेत मजबूत हो रहे हैं, जिससे ठंड और तेज हो रही है। उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी है।

राजस्थान में कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे

राजस्थान के कई इलाकों, खासकर शेखावाटी क्षेत्र में ठंड तेजी से बढ़ रही है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा, लेकिन ये अभी भी सामान्य से 3-4 डिग्री कम हैं।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

शीतलहर का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 21 से 25 नवंबर तक दक्षिण और उत्तर-पूर्व भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों के लिए शीत लहर की चेतावनी जारी की है। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे की चादर छाने लगी है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment