ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal ka Mausam: 24 नवंबर तक दक्षिण में बारिश का तूफान, मध्य में शीतलहर ! IMD का अलर्ट

On: नवम्बर 20, 2025 12:11 अपराह्न
Follow Us:
Kal ka Mausam: 24 नवंबर तक दक्षिण में बारिश का तूफान, मध्य में शीतलहर ! IMD का अलर्ट
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam: कल का मौसम: मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर से लेकर भीषण शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं, 21 नवंबर को मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना के कई इलाकों में शीतलहर जारी रह सकती है। जानें देश के किन राज्यों में बारिश की संभावना है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 21 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 20 से 25 नवंबर तक तमिलनाडु में, 21 से 24 नवंबर तक केरल और माहे में, 25 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज बारिश की संभावना है। 20 से 23 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार में भी भारी बारिश हो सकती है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

विभाग के अनुसार 19 से 25 नवंबर तक तमिलनाडु में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अनुमान है कि 21 नवंबर को कुछ जगह बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

मध्य भारत में रात के तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

IMD के अनुसार, मध्य भारत में अगले 5 दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 6 से 7 दिनों तक तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

महाराष्ट्र और गुजरात में कैसा रहेगा मौसम?

महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों तक रात का तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री बढ़ सकता है, जबकि गुजरात में अगले 4 दिनों में 2 से 3 डिग्री वृद्धि की संभावना है। इसके बाद दोनों जगह तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है, फिर स्थिर रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में चलेगी शीतलहर

20 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीण शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है। 21 नवंबर को भी कुछ स्थानों पर शीतलहर रह सकती है। इसी तरह 20 नवंबर को मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी ठंड का असर बढ़ेगा।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment