ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Today: हरियाणा में कड़ाके की ठंड की दस्तक! पहाड़ों की बर्फबारी का बड़ा असर

On: November 25, 2025 9:49 AM
Follow Us:
Haryana Weather Today: हरियाणा में कड़ाके की ठंड की दस्तक! पहाड़ों की बर्फबारी का बड़ा असर
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। कई जिलों में तापमान तेजी से गिर रहा है, जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है।

राज्य में इस समय नारनौल सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.8°C दर्ज किया गया। वहीं हिसार का तापमान 7.9°C, कैथल का 8.9°C, और जींद में 8.6°C तक पहुंच गया।

नारनौल रेलवे स्टेशन पर रुकेगी हरिद्वार-साबरमती स्पेशल, गुजरात जाने वालों के लिए बड़ी राहत
नारनौल रेलवे स्टेशन पर रुकेगी हरिद्वार-साबरमती स्पेशल, गुजरात जाने वालों के लिए बड़ी राहत

आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान Haryana Weather Today

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 3–4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

27 नवंबर से मौसम में बड़ा बदलाव संभव है। बादल छाने से दिन का तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।
27 और 28 नवंबर को आंशिक बादलवाही रहने की भी संभावना है।

हरियाणा वेदर अपडेट: 25 अप्रैल से आंधी-बारिश के आसार, किसानों के लिए बड़ी चेतावनी
हरियाणा वेदर अपडेट: 25 अप्रैल से आंधी-बारिश के आसार, किसानों के लिए बड़ी चेतावनी

नमी बढ़ेगी, धुंध होगी और घनी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती नमी के कारण धुंध की परत और घनी हो सकती है।

सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल रही है, जबकि दिन में धूप का असर लगातार कम हो रहा है।

HSSC ग्रुप सी वेटिंग लिस्ट विवाद: हाईकोर्ट का मुख्य सचिव को अल्टीमेटम, जवाब न देने पर होगी कार्रवाई
HSSC ग्रुप सी वेटिंग लिस्ट विवाद: हाईकोर्ट का मुख्य सचिव को अल्टीमेटम, जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

इस समय हरियाणा में अधिकतम तापमान 27–28°C के बीच बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment