ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Today: हरियाणा में ठंड का कहर! रात 8.2° तक गिरा पारा, स्मॉग अलर्ट

On: नवम्बर 10, 2025 9:32 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Today: हरियाणा में ठंड का कहर! रात 8.2° तक गिरा पारा, स्मॉग अलर्ट
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today 10 November: चंडीगढ़ Weather News | हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। ठंड ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

दिन में गर्माहट होती है, वहीं रात के समय ठंड बढ़ रही है। संपूर्ण इलाके में उत्तरी सर्द हवाओं के कारण तापमान गिरने लगा है। इस कारण सुबह-शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के कारण और उत्तरी पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते मौसम में बदलाव आ रहा है।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

स्मॉग की संभावना Haryana Weather Today

हिसार शहर में रविवार को दिन का तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहने की संभावना है।

ठंड के साथ एक्यूआई भी बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम एक्यूआई 319 के स्तर पर रहा है। ठंड बढ़ने से भी कार्बन पार्टिकल्स के हवा में ऊपर न उठने से स्मॉग की स्थिति रह सकती है।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

छा सकते हैं बादल

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 13 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है।

हवा चलने की वजह से दिन में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन रातें ठंडी ही रहेगी। दिन का तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात को तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर बादल छा सकते हैं।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment