ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Today: हरियाणा में ठंड-धुंध का डबल हमला – क्या होगा हाल?

On: नवम्बर 15, 2025 9:12 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Today: हरियाणा में ठंड-धुंध का डबल हमला – क्या होगा हाल?
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today 15 November: चंडीगढ़| हरियाणा का मौसम इन दिनों करवटें ले रहा है। सुबह-सुबह हल्की धुंध छाई रहती है, तो दिन में थोड़ी गर्मी महसूस होती है।

लेकिन पिछले एक हफ्ते से तापमान लगातार गिर रहा है। राज्य के 7 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। नमी बढ़ने से प्रदूषण का स्तर भी आसमान छू रहा है।

पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा | panipat-railway-station-amritsar-jaynagar-express-train-stoppage-schedule
पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा

प्रदूषण से स्कूल बंद Haryana Weather Today

बहादुरगढ़ और रोहतक में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जो देश में सबसे प्रदूषित हवा की श्रेणी में आता है। प्रशासन ने बच्चों की सेहत को देखते हुए दोनों शहरों में कक्षा 5 तक के स्कूल बंद करने पर विचार किया है। इससे पहले जींद में AQI 418 रिकॉर्ड किया गया था, जहां पहले ही कक्षा 5 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 18 नवंबर तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम रफ्तार से चलेंगी, जिससे दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा। लेकिन रात का पारा गिरता ही रहेगा। राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 से 10 डिग्री के बीच रहेगा।

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

मौसम विभाग के अनुसार, अभी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो अगले 4-5 दिनों तक जारी रहेंगी। यही हवाएं रात की ठंड बढ़ा रही हैं। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की बुवाई जल्द पूरी कर लें। सरसों की फसल में कीट दिखे तो तुरंत कृषि विभाग या नजदीकी अधिकारी से संपर्क करें, ताकि नुकसान रोका जा सके।

हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित | haryana-imt-expansion-kharkhoda-kosli-bawal-sohna-land-acquisition
हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment