ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़केगा, धुंध और खराब AQI से सावधान

On: नवम्बर 15, 2025 6:59 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़केगा, धुंध और खराब AQI से सावधान
Join WhatsApp Group

Haryana Weather 15 November Today: हरियाणा मौसम अपडेट: हरियाणा में सर्दी अब जोर पकड़ रही है। सुबह-सुबह हल्की धुंध छाई हुई है और हवा में ठंडक घुली हुई महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है, खासकर रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज होने की पूरी संभावना है।

Haryana Weather

हरियाणा का मौसम अब पूरी तरह सर्दियों की ओर बढ़ चला है। दिन में जहां धूप खिल रही है, वहीं रात और सुबह के तापमान में लगातार कमी आ रही है।

दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे इलाकों में हल्के बादल छाने से ठंड का असर और तेज हो गया है। कल यानी 14 नवंबर को सिरसा जिले में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि यमुनानगर में न्यूनतम तापमान दिन के समय 23.1 डिग्री रहा। आज सुबह हरियाणा का औसत तापमान 13°C के आसपास है।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

हिसार में आज दिन का तापमान करीब 27 डिग्री

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हिसार में आज दिन का तापमान करीब 27 डिग्री तक रहेगा, लेकिन रात का पारा लगभग 8 डिग्री पर आ सकता है।

उन्होंने बताया कि 15 से 19 नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। 19 नवंबर को हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है। अगले सात दिनों में हरियाणा में मुख्य रूप से धुंधली धूप का ही मौसम रहेगा, लेकिन सबसे ज्यादा चिंता की बात है वायु गुणवत्ता का बिगड़ना। कई दिनों तक AQI बहुत खराब स्तर पर रह सकता है।

हरियाणा में मौसम धुंधला ही रहेगा

आज यानी 15 नवंबर को हरियाणा में मौसम धुंधला ही रहेगा। दिन का तापमान लगभग 26°C रहने की उम्मीद है, जबकि रात में ये 12°C तक गिर सकता है। 16 नवंबर को मौसम सामान्य रहेगा, अधिकतम 26°C और न्यूनतम 10°C से नीचे। 17 नवंबर को दिन में तापमान करीब 21°C और रात में 10°C से कम रहेगा, जिससे ठंडक बढ़ जाएगी।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

18 नवंबर को दिन का पारा 22°C के आसपास और रात में 10°C तक। IMD के अनुसार, 19 नवंबर को ठंडक महसूस होगी, तेज हवाएं चलेंगी और बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। 20 नवंबर को वायु गुणवत्ता में सुधार की समस्या बनी रहेगी, लेकिन तापमान में तेज गिरावट आएगी। वहीं 21 नवंबर को दिन में कहीं-कहीं 25°C तक तापमान बढ़ सकता है।

चार-पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिमी हवाएं

मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहेंगी। यही हवाएं रात के तापमान को नीचे धकेल रही हैं। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की बुवाई जल्द से जल्द पूरी कर लें। सरसों की फसल में किसी भी कीट के लक्षण दिखें तो तुरंत कृषि विभाग या नजदीकी कृषि अधिकारी से संपर्क करें, ताकि समय रहते नुकसान रोका जा सके।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment