ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से इन जिलों में बूंदाबांदी, रात की ठंड 5 डिग्री और गिरेगी!

On: November 3, 2025 9:26 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से इन जिलों में बूंदाबांदी, रात की ठंड 5 डिग्री और गिरेगी!
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update 3 November Today चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में हल्की धूप खिल रही है तो रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। कल से फिर मौसम करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बूंदाबांदी हो सकती है। विक्षोभ गुजरने के बाद रात के तापमान में भारी गिरावट आएगी, जिससे रातें और ठंडी हो जाएंगी।

Haryana Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अरब सागर पर एक चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है, जबकि बंगाल की खाड़ी का समुद्री तूफान कमजोर होकर बिहार पर चक्रवातीय क्षेत्र बन गया है। कल उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मध्य या पूर्वी पंजाब पर दबाव का क्षेत्र बनेगा।

हिसार को रेलवे की बड़ी सौगात: 12 मई से स्थायी होगी काकीनाडा-हिसार एक्सप्रेस, देखें नया शेड्यूल
हिसार को रेलवे की बड़ी सौगात: 12 मई से स्थायी होगी काकीनाडा-हिसार एक्सप्रेस, देखें नया शेड्यूल

इसके असर से पंजाब से सटे जिलों में दो दिन बारिश हो सकती है, जबकि ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। विक्षोभ से पहाड़ों में भारी बर्फबारी होगी, जिससे रात का तापमान 5 डिग्री तक गिरेगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 25 से 30 डिग्री के बीच रहेगा।

इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा

विक्षोभ गुजरने के बाद पहले सप्ताह में कोई नया विक्षोभ नहीं आएगा। आसमान साफ रहेगा। लेकिन दूसरे सप्ताह में दो-तीन पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होंगे, जिससे उत्तरी पहाड़ों में बर्फबारी होगी। दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी और रातें पहले से कहीं ज्यादा ठंडी हो जाएंगी।

मई में मार्च वाली ठंड: हरियाणा के इन जिलों में 48 घंटे का यलो अलर्ट, जानें मौसम का हाल
मई में मार्च वाली ठंड: हरियाणा के इन जिलों में 48 घंटे का यलो अलर्ट, जानें मौसम का हाल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now