ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Update: सुबह-शाम कांपने लगे लोग, अगले 7 दिन क्या होगा ठंड का ट्विस्ट ?

On: अक्टूबर 30, 2025 9:23 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Update: सुबह-शाम कांपने लगे लोग, अगले 7 दिन क्या होगा ठंड का ट्विस्ट ?
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update 30 October:  हिसार| हरियाणा में मौसम लगातार करवट ले रहा है। शहर में बुधवार को मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट देखने को मिली। हिसार शहर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा।

बढ़ेगी ठंड Haryana Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार, 3 नवंबर को भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में नवंबर के पहले सप्ताह में निरंतर मौसम में बदलाव जारी रहेगा। साथ ही आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

शहर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। शाम 7 बजे 310 AQI रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात 8 बजे 307 AQI रहा। इससे पहले 6 बजे 246 AQI रहा। सुबह अधिकतम AQI 233 रहा। हालांकि, बारिश होने से प्रदूषण कम होने की संभावना जताई गई है। नवंबर माह के पहले सप्ताह में दिन और रात के तापमान में लगातात गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।

हल्की धुंध आई नजर

बुधवार शाम को शहर के बाजारों में लोगों ने ठंड का असर महसूस किया। सड़क किनारे चाय और मूंगफली बेचने वालों की भीड़ बढ़ गई। कपड़ा बाजार में भी रजाई, स्वेटर और मफलर की दुकानों पर हलचल देखी गई। हिसार के कई इलाकों में सुबह-सुबह हल्की धुंध भी नजर आई।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले एक हफ्ते तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की सिंचाई सुबह देर से करें, ताकि ओस और ठंड का असर फसलों पर कम पड़े।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment