ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में 5 दिन ड्राई मौसम! पारा 7° तक गिरेगा, सुबह-शाम ठंडक

On: नवम्बर 10, 2025 9:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Update: हरियाणा में 5 दिन ड्राई मौसम! पारा 7° तक गिरेगा, सुबह-शाम ठंडक
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update 10 November: हरियाणा में आज यानी 10 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश नहीं होगी। हालांकि, तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते लोगों को सुबह शाम ठंड महसूस होगी और गर्म कपड़े पहनने पड़ेंगे।

दरअसल, आईएमडी चंडीगढ़ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 10,11,12,13,14 और 15 नवंबर को मौसम ड्राई रहेगा। इसके अलावा अगले पांच दिनों के तापमान में भी कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। धूप निकलने से दिन गर्म रहेंगे और सुबह-शाम के समय मौसम ठंडा रहेगा और लोगों को ठंड महसूस होगी।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

आज कितना रहेगा तापमान Haryana Weather Update

हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं रात्रि के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

बादल छाएँगे नहीं होगी बारिश

वहीं चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 13 नवंबर 2025 तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। वहीं रात्रि तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। इसके अलावा इस दौरान कुछ एक स्थानों पर बीच बीच में हल्के बादल भी छाए रहने की संभावना है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment