ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में 16 सितंबर से झमाझम बारिश! 5 जिलों में आज बूंदाबांदी, जानें मौसम का पूरा हाल

On: सितम्बर 12, 2025 2:58 अपराह्न
Follow Us:
Haryana Weather Update: हरियाणा में 16 सितंबर से झमाझम बारिश! 5 जिलों में आज बूंदाबांदी, जानें मौसम का पूरा हाल
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update: Heavy rain in Haryana from 16th September! Drizzle in 5 districts today, know the complete weather condition: चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। आज, यानी 12 सितंबर को पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

बाकी जिले जैसे जींद, कैथल, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह और पलवल में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 16 सितंबर से मानसून फिर से सक्रिय होगा, जिससे बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

16 सितंबर से मानसून की वापसी Haryana Weather Update

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 16 सितंबर के बाद हरियाणा में बारिश की संभावना बढ़ेगी। मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, बाराबंकी, बरेली, देहरी, पुरुलिया, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैला है।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नमी वाली हवाएं तराई और हिमालय की तलहटी की ओर बढ़ेंगी, जिससे मौसम में बदलाव आएगा।

किन जिलों में होगी बारिश?

डॉ. खीचड़ के मुताबिक, 16 सितंबर से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, जींद, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और नूंह में नमी बढ़ने से छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

आज और कल का मौसम

आज और कल पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत और जींद में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। 15 सितंबर तक मौसम का यही हाल रहेगा। इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 44% ज्यादा बारिश हो चुकी है, जिसमें यमुनानगर में सबसे ज्यादा और सिरसा में सबसे कम बारिश दर्ज की गई।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment