ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का तांडव! 5 सितंबर तक इन जिलों में झमाझम बरसात, येलो अलर्ट जारी!

On: September 2, 2025 11:20 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का तांडव! 5 सितंबर तक इन जिलों में झमाझम बरसात, येलो अलर्ट जारी!
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update: Rain havoc in Haryana! Heavy rain in these districts till 5th September, yellow alert issued!: चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून का कहर जारी है। भारी बारिश ने फरीदाबाद से लेकर गुरुग्राम तक हाहाकार मचा रखा है। यमुना नदी के उफान से फरीदाबाद में 50 एकड़ फसल डूब गई, कई जगह मकान ढहने की खबरें हैं।

गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम और स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेज के आदेश जारी हो चुके हैं। मौसम विभाग ने 5 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं, किन जिलों में होगी झमाझम बारिश।

आज कहां-कहां बरसेगा पानी? Haryana Weather Update

आज सुबह से हिसार, पानीपत, यमुनानगर, करनाल, जींद, झज्जर और चरखी दादरी में बारिश का दौर जारी है। भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में कुछ स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200
बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200

मौसम विभाग के मुताबिक, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, जींद, मेवात और पलवल में भारी बारिश की संभावना है।

नदियां खतरे के निशान पर

कुरुक्षेत्र की मारकंडा नदी खतरे के निशान पर बह रही है। यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज पर मंगलवार सुबह 6 बजे 2,07,721 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।

फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, हिसार, अंबाला और यमुनानगर बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है।

Rohtak ITI News: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 15 जून तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Rohtak ITI News: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 15 जून तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

2 और 3 सितंबर का अलर्ट

2 और 3 सितंबर को हरियाणा में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। यमुनानगर और अंबाला के लिए 3 सितंबर को येलो अलर्ट जारी है, जहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

पंचकूला, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ज्यादातर जगह बारिश होगी। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और हिसार में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। सिरसा और फतेहाबाद में हल्की बारिश हो सकती है।

4 और 5 सितंबर का मौसम

Haryana Mausam: गर्मी गायब, अंबाला से फरीदाबाद तक 32 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कब तक रहेगी राहत
Haryana Mausam: गर्मी गायब, अंबाला से फरीदाबाद तक 32 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कब तक रहेगी राहत

4 सितंबर को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर में कहीं-कहीं मध्यम बारिश होगी। मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है। 5 सितंबर को नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश होगी, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment