ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का कहर! 18 जिलों में आज बूंदाबांदी, कल इन 4 शहरों में झमाझम बारिश!

On: September 8, 2025 3:01 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का कहर! 18 जिलों में आज बूंदाबांदी, कल इन 4 शहरों में झमाझम बारिश!
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update: Rain wreaks havoc in Haryana! Drizzle in 18 districts today, heavy rain in these 4 cities tomorrow!: चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून का जोर बरकरार है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में हल्की बारिश और कल 4 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

सीएम नायब सिंह सैनी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर पानी निकासी के निर्देश दिए हैं। आइए जानते हैं आज और अगले दो दिनों में हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा।

आज का मौसम Haryana Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को पानीपत, सोनीपत, रोहतक, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50% इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हरियाणा में बुजुर्गों के लिए 'स्मार्ट' आवास, FAR बढ़ने से रिटायरमेंट लाइफ होगी आसान
हरियाणा में बुजुर्गों के लिए ‘स्मार्ट’ आवास, FAR बढ़ने से रिटायरमेंट लाइफ होगी आसान

जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में 25% क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, चरखी दादरी, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ में मौसम साफ रहेगा।

रिकॉर्ड तोड़ बारिश

7 सितंबर तक हरियाणा में सामान्यतः 377.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार 559.9 मिमी बारिश हो चुकी है।

यमुनानगर में रिकॉर्ड 1069.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सिरसा में सबसे कम 331.2 मिमी बारिश हुई। अंबाला में 655.1 मिमी, गुरुग्राम में 618.2 मिमी और कुरुक्षेत्र में 761.8 मिमी बारिश हो चुकी है।

CBSE Result 2026: हांसी के इस स्कूल ने रचा इतिहास, एक साथ 67 छात्र बने 'सुपर टॉपर'
CBSE Result 2026: हांसी के इस स्कूल ने रचा इतिहास, एक साथ 67 छात्र बने ‘सुपर टॉपर’

इन जिलों में कितनी बारिश?

यमुनानगर (1069.5 मिमी), महेंद्रगढ़ (817.9 मिमी), कुरुक्षेत्र (761.8 मिमी), पंचकूला (734.9 मिमी), नूंह (705.4 मिमी), झज्जर (692.5 मिमी), रेवाड़ी (682.0 मिमी), रोहतक (626.6 मिमी), पानीपत (624.7 मिमी), फतेहाबाद (571.2 मिमी), फरीदाबाद (558.1 मिमी), सोनीपत (552.0 मिमी), चरखी दादरी (534.4 मिमी), पलवल (522.9 मिमी), हिसार (514.3 मिमी), करनाल (463.1 मिमी), कैथल (403.6 मिमी), जींद (384.3 मिमी), भिवानी (367.0 मिमी), सिरसा (331.2 मिमी)। औसत बारिश 559.9 मिमी रही।

9 सितंबर का मौसम

कल यानी 9 सितंबर को करनाल, यमुनानगर और अंबाला में ज्यादातर इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पंचकूला और सोनीपत में हल्की बारिश के आसार हैं। रोहतक, जींद, फरीदाबाद और पलवल में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, रेवाड़ी और मेवात में मौसम साफ रहेगा।

हरियाणा में गर्मी का 'टॉर्चर': 10 जिलों में पारा 40 पार, आज बारिश के आसार
हरियाणा में गर्मी का ‘टॉर्चर’: 10 जिलों में पारा 40 पार, आज बारिश के आसार

10 सितंबर का पूर्वानुमान

10 सितंबर को यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जींद, सोनीपत और रोहतक में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment