ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana weather update: मैदानी इलाकों में बर्फबारी का असर! हरियाणा में ठंड ने पकड़ी रफ्तार

On: नवम्बर 23, 2025 8:55 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana weather update: मैदानी इलाकों में बर्फबारी का असर! हरियाणा में ठंड ने पकड़ी रफ्तार
Join WhatsApp Group

Haryana weather update 23 November: चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है और सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ती जा रही है। दिन में हल्की धूप राहत तो देती है, लेकिन तापमान में गिरावट का असर साफ महसूस हो रहा है।
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 0.7 डिग्री घटा और सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है।

प्रदेश में हिसार सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान बाकी जिलों से भी नीचे गया। इसके बाद पंचकूला और चंडीगढ़ में रात का पारा 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम? विशेषज्ञों ने बताया पूरा हाल Haryana weather update

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, बार-बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है।
उनके मुताबिक—

अगर विक्षोभ के बीच अंतराल लंबा हुआ तो ठंड ज्यादा बढ़ेगी

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

अंतराल कम हुआ तो ठंड भी कम महसूस होगी

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 23 या 24 नवंबर तक यह मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी, जिसके बाद मैदानी राज्यों में हवाओं की दिशा एक बार फिर बदलने की संभावना है।

पहाड़ियों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ती धुंध

पहाड़ी राज्यों में हुई ताज़ा बर्फबारी का सीधा असर हरियाणा, दिल्ली-NCR और आसपास के मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है।

सुबह के समय धुंध बढ़ गई है

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

हवाओं की दिशा उत्तरी-पश्चिमी और सर्द होने से तापमान और नीचे जा सकता है

हवा अब ज्यादा सूखी और बर्फीली हो रही है

विशेषज्ञों के अनुसार, नवंबर के अंतिम दिनों में शीत लहर का दौर शुरू होने की पूरी संभावना है, जिससे ठंड और तेज़ी से बढ़ सकती है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment