ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hisar weather: हिसार में पारा 44.8 डिग्री पर पहुंचा, 16 जून के बाद होगी प्री-मानसून की बारिश

On: जून 9, 2025 12:43 अपराह्न
Follow Us:
Hisar weather: हिसार में पारा 44.8 डिग्री पर पहुंचा, 16 जून के बाद होगी प्री-मानसून की बारिश
Join WhatsApp Group

Hisar weather Mercury reached 44.8 degrees, pre-monsoon rain will happen after June 16: हिसार में गर्मी और हीट वेव फिर तेवर दिखाने लगी है। अधिकतम तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम रहा। हालांकि दिन का तापमान हिसार के बालसमंद में 44.8 डिग्री पहुंच गया। प्रणाली का असर न होने की वजह से, मरूस्थलीय पश्चिमी गर्म व शुष्क हवाओं के आगाज से व सूर्य देव की चटक धूप से सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। जैसे ही पूर्वी हवाओं के स्थान पर मरूस्थलीय पश्चिमी गर्म हवाएं चलने लगी वैसे ही पारा बढ़ने लगा है।

Hisar weather: बालसमंद सबसे गर्म रहा

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

प्रदेश में सिरसा का दिन का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस सबसे अधिक रहा। रोहतक का 45.3 डिग्री सेल्सियस, बालसमंद 44.8 डिग्री सेल्सियस, पलवल 44.2 डिग्री सेल्सियस और हिसार 44.0 डिग्री सेल्सियस, नूंह और नारनौल व रेवाड़ी का तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस से उपर पहुंच गया।

15-16 जून को बदल सकता है मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में आगामी चार पांच दिन तक पश्चिमी शुष्क व गर्म हवाएं चलने के साथ ही भीषण गर्मी पड़ सकती है। सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में बढ़ोतरी के साथ हीट वेव- लू अपने तेवर दिखाएंगी। हालांकि एक कमजोर – लू पश्चिमी विक्षोभ 12 जून को सक्रिय होने से केवल उत्तरी जिलों पर मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

अंधड़ व बूंदाबांदी के आसार

इसके पीछे एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 14 जून को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने 15 और 16 जून से हरियाणा में तेज गति से हवाएं चलने अंधड़, आंधी और गरज-चमक के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश या बूंदाबांदी प्री मानसून जैसी गतिविधियां फिर से जोर पकड़ने की संभावना है।

इस दौरान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी राज्यों विशेषकर पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों पर तेज गति से हवाएं चलने, अंधड़ और हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियां हो सकती हैं। 18/19 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से मौसम बदलेगा।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment