ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hisar Weather: बालसमंद में तापमान 45 डिग्री के पार, रात 9 बजे तक गर्म हवाओं का प्रकोप

On: जून 10, 2025 1:30 अपराह्न
Follow Us:
Hisar Weather: बालसमंद में तापमान 45 डिग्री के पार, रात 9 बजे तक गर्म हवाओं का प्रकोप
Join WhatsApp Group

Hisar Weather temperature in Balsamand crossed 45 degrees, hot winds raging till 9 pm, AC-cooler also useless: हिसार में गर्मी और हीट वेव का कहर जारी है। तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हिसार जिले के बालसमंद में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हिसार शहर का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री और न्यूनतम 275 डिग्री सेल्सियस रहा।

Hisar Weather: हिसार में गर्मी का प्रकोप जारी

प्रदेश में सुबह से शाम तक तेज धूप और गर्म हवाओं ने हालत बिगाड़ दिए हैं। हरियाणा में किसी मौसम प्रणाली का असर नहीं है। पश्चिमी रेगिस्तानी इलाकों से आ रही शुष्क हवाएं पूरे दिन गर्मी बढ़ा रही हैं। रात का तापमान भी बढ़ा हुआ है। दिन और रात दोनों समय लू की स्थिति बनी हुई है।

पश्चिमी दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इससे गर्मी और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पूरे इलाके में येलो अलर्ट और पश्चिमी दक्षिणी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोपहर में चिलचिलाती धूप और लू से लोग घरों में ही दुबक कर गए हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। रात 9 बजे तक भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। कूलर और एसी भी फेल हो रहे हैं।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान सिरसा में 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रोहतक में 45.6, बालसमंद में 45.5, नारनौल और करनाल में 44.6, रेवाड़ी में 44.5, पलवल में 44.1, हिसार में 44.0, मेवात में 43.8, अम्बाला में 43.7, करनाल में 43.5, सोनीपत में 43.5, भिवानी और जींद में 43.0, महेंद्रगढ़ में 42.7, चरखी दादरी में 42.6, गुड़गांव और इंद्री में 424 और कैथल में 41.9 डिग्री दर्ज किया गया।

16 जून को तेज हवाएं चलने व बूंदाबांदी की संभावना

आने वाले एक सप्ताह तक गर्म हवाएं और तेज धूप जारी रहेगी। तापमान में और बढ़ोतरी होगी। 14 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 15 और 16 जून को तेज हवाएं, आंधी, गर्जना और हल्की बारिश की संभावना है। यह गतिविधियां खासकर पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों में देखने को मिल सकती हैं। 18 और 19 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 18 से 23 जून के बीच तेज हवाएं, आंधी और बूंदाबांदी जैसी प्री मानसून गतिविधियां हो सकती हैं।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

बिजली खपत 115.31 लाख यूनिट पहुंची

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत बढ़ रही है। तापमान बढ़ने के साथ सर्कल में बिजली की खपत 115.31 लाख यूनिट प्रतिदिन तक जा पहुंची है। बढ़ी डिमांड की सप्लाई देने में बिजली के ट्रांसफार्मर्स और सप्लाई लाइंस जवाब दे रही हैं। पीक ऑवर्स में डिमांड ज्यादा रहने पर फीडर्स ओवरलोडिड हो रहे हैं, जिसके कारण सप्लाई रोकनी पड़ रही है।

अत्यधिक डिमांड होने पर बार-बार पावर कट लेने पड़े हैं। बीते 24 घंटे में सिटी एरिया में कई बार सप्लाई रोकनी पड़ी ज्यादा लंबे कट तो नहीं लेने पड़े लेकिन रात को 8 से 12 बजे के बीच लोड बढ़ने के कारण ट्रिपिंग व ओवरलोडिंग की समस्याएं बढ़ रही हैं। जून के माह की शुरुआत में बरसात के कारण गर्मी कम रहने से बिजली की खपत भी कम चल रही थी, लेकिन बीते दो दिन से तेज लू चलने से बिजली की खपत में भी बढ़ोतरी हुई है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment