ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh environment: चंडीगढ़ का पर्यावरण देश में सर्वश्रेष्ठ, 100 में से 89.08 अंक हासिल

On: June 10, 2025 1:18 PM
Follow Us:
Chandigarh environment: चंडीगढ़ का पर्यावरण देश में सर्वश्रेष्ठ, 100 में से 89.08 अंक हासिल
Join WhatsApp Group

Chandigarh environment is the best in the country, scoring 89.08 out of 100: फॉर साइंस एंड एन्वायर्नमेंट (सीएसआई) ने सोमवार को ‘स्टेट ऑफ इंडिया एन्वायर्नमेंट 2025’ रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में चंडीगढ़ पूरे देश के लिए एन्वायर्नमेंट, वेस्ट मैनेजमेंट, पानी की उपलब्धतता और बाकी सब पैरामीटर्स में लीडर बनकर उभरा है।

Chandigarh environment: देश में सबसे अच्‍छा

रिपोर्ट में चंडीगढ़ का स्कोर सबसे ज्यादा 89.08 है। राज्यों में आंध्र प्रदेश का स्कोर 68 है। पंजाब का स्कोर 44.79, हरियाणा का 43.77 रहा है। ज्यादातर केंद्र शासित प्रदेशों का स्कोर 50 के आसपास है। चंडीगढ़ को ट्री और फॉरेस्ट कवर बढ़ाने, पानी की उपलब्धता, कचरे की मैनेजमेंट से लेकर बाकी पैरामीटर्स में भी ज्यादा नंबर मिले हैं।

वहीं क्लाइमेट चेंज, पर्यावरण को बचाने के लिए किए जा रहे या किए जा चुके कामों से भी चंडीगढ़ का स्कोर ज्यादा है। चंडीगढ़ के चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट सौरभ कुमार कहते हैं- ये शहर के लोगों, प्रशासन, सिविक बॉडी के मिलकर किए गए कामों और प्रयासों का नतीजा है।

हम पूरे देश के लिए एक मॉडल सिटी स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां सस्टेनेबिलिटी के साथ हाई क्वालिटी लाइफ के कॉन्सेप्ट को पूरा किया जा सके। वहीं, रीजन के मौसम के पैटर्न में भी बदलाव हो रहा है। चंडीगढ़ में पिछले साल कुल 18 दिन ऐसे थे जो एक्सट्रीम वेदर में रिकॉर्ड हुए।

डिजिटल अरेस्ट से बुजुर्गों को बचाएगा बैंकों का नया 'Dual OTP' सिस्टम, पुलिस ने जारी की सख्त गाइडलाइंस 
डिजिटल अरेस्ट से बुजुर्गों को बचाएगा बैंकों का नया ‘Dual OTP’ सिस्टम, पुलिस ने जारी की सख्त गाइडलाइंस 

चंडीगढ़ फुल मार्क्स से 11 पॉइंट पीछे

रिपोर्ट में मार्क्स 100 नंबरों में से दिए गए हैं, जिसमें चंडीगढ़ फुल मार्क्स से 11 पॉइंट पीछे है। इस रैकिंग में 8 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जो आधे या 50 तक भी नहीं पहुंच पाए। कुल 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जो सब- पैरामीटर वेस्ट मैनेजमेंट मैं आधे स्कोर तक नहीं पहुंच पाए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादातर राज्य या यूटी वेस्ट मैनेजमेंट में बेहतर करने में स्ट्रगल कर रहे हैं।

चंडीगढ़ स्टेट ऑफ इंडिया एन्वायर्नमेंट 2025 रिपोर्ट में एयर पॉल्यूशन से आदमी का अनुमानित जीवनकाल कितना कम हो रहा है, इसका भी एनालिसिस किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एयर पॉल्यूशन से चंडीगढ़ में भी आदमी का अनुमानित जीवनकाल 3 साल 8 महीने तक कम होने की आशंका है।

देश में सबसे खराब हालात दिल्ली के हैं जहां एयर पॉल्यूशन से जीवनकाल 7 साल 8 महीने तक कम हो सकता है। हरियाणा में रहने वाले एक व्यक्ति का अनुमानित जीवनकाल 5 साल 2 महीने 27 दिन तो पंजाब के व्यक्ति का जीवनकाल 4 साल 6 महीने 22 दिन तक कम हो सकता है। सिर्फ अरुणाचल प्रदेश ही एकमात्र ऐसी जगह है, जहां एयर पॉल्यूशन का सबसे कम असर होगा। वहां अनुमानित जीवनकाल 8 महीने 6 दिन तक की कम होने की आशंका है।

Google Fine News: गूगल पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन, 30 लाख का जुर्माना, बदलेगा विज्ञापन का तरीका
Google Fine News: गूगल पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन, 30 लाख का जुर्माना, बदलेगा विज्ञापन का तरीका

1546 दिनों में गुड एयर क्वालिटी के सिर्फ 119 दिन

चंडीगढ़ में वर्ष 2021 से लेकर 31 मार्च 2025 तक कुल 1546 दिनों में से सिर्फ 119 दिन ही ऐसे थे जब एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) गुड कैटेगरी यानी 0 से 50 पॉइंट तक रही। एक व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए ये कैटेगरी ही अच्छी मानी जाती है। इतने एक्यूआई का मतलब है कि संबंधित एरिया की हवा में आदमी के बाल से 100 गुणा तक छोटे कणों का स्तर न के बराबर है।

एयर क्वालिटी लाइफ इंडेक्स पर आधारित

यह एनालिसिस एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट ऑफ द यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो की तरफ से 2024 में डिस्ट्रिक्ट लेवल एयर क्वालिटी लाइफ इंडेक्स पर जारी रिपोर्ट के आधार पर है। पीएम 2.5 एयर पॉल्यूशन और अनुमानित जीवनकाल के बीच रिलेशन पर इंडेक्स एस्टीमेट हैं, जिससे यूजर्स देख सकते हैं कि उनकी कम्युनिटी डब्ल्यूएचओ के पीएम 2.5 की एनुअल एवरेज गाइडलाइंस को पूरा करते हैं तो किस तरह से अनुमानित जीवनकाल को बेहतर कर सकते हैं।

Delhi Mard Bazaar Myth: क्या दिल्ली में सचमुच सजता है 'मर्दों का बाजार'? जानिए इस वायरल दावे का पूरा सच
Delhi Mard Bazaar Myth: क्या दिल्ली में सचमुच सजता है ‘मर्दों का बाजार’? जानिए इस वायरल दावे का पूरा सच

ऐसे किया

फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की 2023 की रिपोर्ट के हिसाब से चंडीगढ़ के ग्रीन कवर में ओवरऑल 5 वर्ग किमी. से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। वेस्ट मैनेजमेंट में घरों से ही हो रहा है। डोर टू कचरा अलग डोर वेस्ट कलेक्शन होती है। पीने का पानी पूरे देश में सबसे ज्यादा है। ई-वेस्ट, क्लाइमेट चेंज की पॉलिसी अडॉप्ट करके लागू करने से लेकर एन्वायर्नमेंट एक्ट, एयर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment