ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Weather in Panipat: कैसा रहेगा पानीपत का मौसम? इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिरेगा

On: नवम्बर 11, 2025 8:15 अपराह्न
Follow Us:
Weather in Panipat: कैसा रहेगा पानीपत का मौसम? इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिरेगा
Join WhatsApp Group

पानीपत (Weather in Panipat)। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह व शाम के समय लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। मंगलवार को हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही जिससे दिन के समय भी हल्की ठंड महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह के आखिरी दिनों में तापमान और घटने की संभावना जताई है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल ज्यादा ठंड होने होने की संभावना है।

तापमान में लगातार कमी आ रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग सुबह व शाम के समय गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। हवा की तेज रफ्तार से दिन में भी हल्की ठंड महसूस की गई।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

मौसम में बदलाव से बढ़ी बीमारी

मौसम में बदलाव से लोग बीमार हो रहे हैं जिससे जिला नागरिक अस्पताल में खांसी-जुकाम, वायरल के मरीज बढ़ने लगे हैं। प्रदूषण के साथ ठंड बढ़ने से ज्यादातर बच्चों और बुजुर्ग में रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है जिससे वे जल्दी इंफेक्शन से ग्रस्त होकर बुखार या अन्य बीमारियों से संक्रमित हो रहे हैं।

आगामी दिनों का संभावित तापमान

दिन | अधिकतम/न्यूनतम
मंगलवार | 27/11
बुधवार | 27/12
गुरुवार | 27/12
शुक्रवार | 27/11
शनिवार | 26/10
रविवार | 26/10
सोमवार | 24/9

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

Weather in Panipat: नवंबर में ज्यादा ठंड होने की संभावना

चिकित्सकों का कहना है कि इस समय बच्चों व बुजुर्गों को स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। कृषि केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल नवंबर में ज्यादा ठंड होने की संभावना है। इस सप्ताह के आखिरी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान और कम हो सकता है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment