ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kaithal Weather: कैथल में एक्यूआई 163 पर, लोगों के स्वास्थ्य असर डाल रहा प्रदूषण

On: November 9, 2025 9:16 PM
Follow Us:
Kaithal Weather: कैथल में एक्यूआई 163 पर, लोगों के स्वास्थ्य असर डाल रहा प्रदूषण
Join WhatsApp Group

कैथल (Kaithal Weather)। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालना शुरू कर दिया है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स एक्यूआई 163 दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक स्तर माना जाता है। प्रदूषण के कारण जुकाम, खांसी, एलर्जी, जलन और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

Kaithal Weather: कैथल में एक्यूआई 163 पर

स्थिति यह है कि जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना लगभग 1500 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या प्रदूषण से प्रभावित लोगों की है। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में जुकाम, खांसी और एलर्जी के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। हवा में मौजूद धूलकण, स्मॉग और जहरीले कणों के कारण विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग और अस्थमा के मरीज ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

कई मरीज आंखों में तेज जलन, लालपन और पानी आने की शिकायतों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण से आंखों की नमी कम हो रही है, जिससे जलन और एलर्जिक रिएक्शन बढ़ रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों में अधिकतर को लगातार खांसी, गले में खराश, सीने में भारीपन और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं हैं।

प्रदूषित हवा कर रही बीमार

डॉक्टरों का कहना है कि इस स्थिति में हवा के स्तर सुरक्षित सीमा से ऊपर पहुंच जाते हैं, जो सीधे फेफड़ों और श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं। प्रदूषित हवा के लगातार संपर्क में रहने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और मौसमी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी
हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी

मास्क का उपयोग करें, सुबह-शाम खुली हवा में घूमने से बचने, घरों में साफ-सफाई और उचित वेंटिलेशन बनाए रखने की अपील की गई है। जिन लोगों को पहले से दमा या एलर्जी की समस्या है, उन्हें विशेष सतर्कता बरतने और दवाओं का नियमित सेवन करने की सलाह दी गई है।

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ओपीडी में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है, ताकि लोगों को समय पर इलाज मिल सके। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि प्रदूषण नियंत्रण के पुख्ता कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment