ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kaithal weather: धुंध से छाया अंधेरा, कैथल के तापमान में 9 डिग्री का फर्क

On: नवम्बर 24, 2025 8:43 अपराह्न
Follow Us:
Kaithal weather: धुंध से छाया अंधेरा, कैथल के तापमान में 9 डिग्री का फर्क
Join WhatsApp Group

कैथल, Kaithal weather: जिले में दिन और रात के तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस का अंतर लगातार दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 25 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक लुढ़क गया। तापमान में इस भारी अंतर ने दिन के समय भी ठंड का अहसास बढ़ा दिया है।

इसी के चलते सुबह हल्की धुंध ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगाई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह जिले में हल्की धुंध छाई रही, हालांकि छह बजे के बाद हल्की हवा चलने से दृश्यता में सुधार हुआ और धूप निकलने पर लोगों को कुछ राहत मिली।

Kaithal weather: मौसम संबंधी रोग से बचाव जरूरी

मौसम की यह करवट स्वास्थ्य पर भी असर डालने लगी है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं में खांसी, जुकाम, बुखार और गले के इंफेक्शन के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 70–80 से अधिक लोग मौसम संबंधी दिक्कतों के कारण पहुंच रहे हैं, जबकि निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
अस्पतालों के चिकित्सक मरीजों को आवश्यक दवाएं देने के साथ-साथ ठंड से बचाव और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

गेहूं की बिजाई के लिए अनुकूल मौसम

गेहूं की बिजाई के लिए औसतन 25 डिग्री सेल्सियस तापमान आवश्यक माना जाता है, और वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है। जिले के मौसम समन्वय अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम सामान्य तौर पर परिवर्तनशील रहने का अनुमान है।

उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

उन्होंने बताया कि इस दौरान अधिकतम तापमान 21 से 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहने की भी संभावना है।

तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना

मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है। यदि ऐसा होता है तो ठंडक पूरी तरह दस्तक देगी और सुबह–शाम कोहरा छाने की भी संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के प्रभाव से भी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

लोग ठंड से बचाव के लिए अब गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। शनिवार की सुबह हल्की ठंड के साथ हुई, लेकिन काले बादलों की मौजूदगी के बावजूद दिन में धूप निकलने पर लोग पार्कों और घरों की छतों पर धूप सेंकते नजर आए। वहीं किसानों ने रबी फसलों की बुवाई का काम तेज कर दिया है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment