ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal Ka Mausam : 18 अगस्त से बारिश का महातांडव! 7 दिन तक भीगेंगे ये राज्य, IMD ने जारी किया अलर्ट

On: अगस्त 17, 2025 3:34 अपराह्न
Follow Us:
Kal Ka Mausam : 18 अगस्त से बारिश का महातांडव! 7 दिन तक भीगेंगे ये राज्य, IMD ने जारी किया अलर्ट
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam: Heavy rain from 18th August! These states will remain wet for 7 days, IMD issues alert: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 18 अगस्त की सुबह तक गुजरात पहुंचेगा। इसके बाद यह कमजोर पड़ जाएगा, लेकिन इसके असर से अगले 7 दिनों तक गोवा, महाराष्ट्र (मुंबई सहित) और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में होगी मूसलधार बारिश Kal Ka Mausam

IMD के मुताबिक, 18 और 19 अगस्त को कोंकण (मुंबई सहित), गोवा और मध्य महाराष्ट्र के पहाड़ी इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। 19 और 20 अगस्त को गुजरात और सौराष्ट्र में बारिश और ज्यादा तेज रहेगी। मराठवाड़ा में भी 18 से 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिण भारत में भी बारिश का जोर

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

18 और 19 अगस्त को तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 18 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश (यानम सहित) और आंतरिक कर्नाटक में 18 से 19 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। केरल और माहे में 18 से 20 अगस्त के बीच कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी और मध्य भारत में भी बरसेंगे बादल

18 अगस्त को पश्चिम मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। अगले 7 दिनों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश होगी। 18 से 19 अगस्त तक विदर्भ और ओडिशा में, 21 और 22 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 20 से 22 अगस्त तक बिहार में, 19, 21 और 22 अगस्त को झारखंड में और 21-22 अगस्त को पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत भी नहीं बचेगा बारिश से

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

अगले 7 दिनों में पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 18 से 20 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में, 18 और 19 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में, 19 अगस्त को पंजाब में, 18 अगस्त को हरियाणा में, 22 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 21-22 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में 19 से 22 अगस्त तक बहुत भारी बारिश हो सकती है।

हरियाणा में भी बारिश का सिलसिला जारी

18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक में हल्की बारिश हो सकती है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भी बारिश की संभावना है।

19 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बूंदाबांदी हो सकती है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है। 20 अगस्त को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अब तक कहां हुई सबसे ज्यादा और सबसे कम बारिश?

इस मानसून सीजन में हरियाणा में सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में हुई है, जहां आंकड़ा 728 मिमी तक पहुंच गया है। सबसे कम बारिश कैथल में दर्ज की गई है, जहां सिर्फ 167 मिमी बारिश हुई है। 16 अगस्त को सिरसा में अधिकतम तापमान 37.1°C रहा, जबकि आज सुबह का तापमान 25°C रिकॉर्ड किया गया है। आसमान में हल्के काले बादल छाए हुए हैं और सुबह बारिश की संभावना 100% बताई गई है।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment