ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal Ka Mausam: देश में कड़ाके की ठंड शुरू, दक्षिण में बारिश का अलर्ट! दिल्ली AQI 400+

On: November 14, 2025 8:58 PM
Follow Us:
Kal Ka Mausam: देश में कड़ाके की ठंड शुरू, दक्षिण में बारिश का अलर्ट! दिल्ली AQI 400+
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam 14 November: नई दिल्ली। देशभर में लगातार ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग की तरफ से कई राज्यों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अलावा अन्य राज्य शामिल हैं। इनके अलावा, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आने वाले एक दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, दिल्ली में प्रदूषण से लोगों का हाल-बेहाल हो रहा है। मौसम विभाग की तरफ से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही हल्की से भी हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में बर्फबारी देखी जा सकती है।

Haryana Mausam: गर्मी गायब, अंबाला से फरीदाबाद तक 32 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कब तक रहेगी राहत
Haryana Mausam: गर्मी गायब, अंबाला से फरीदाबाद तक 32 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कब तक रहेगी राहत

कैसा रहने वाला है मौसम? Kal Ka Mausam

मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, असम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोहरा देखने को मिल सकता है। इनके अलावा, यूपी-बिहार में भी लगातार ठंड बढ़ती हुई नजर आ सकती है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बना हुआ है, जिसके चलते दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, कई दिनों से प्रदूषण ज्यादा बढ़ गया है जिससे लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं। एक्यूआई का भी स्तर चिंताजनक बना हुआ है। सेंट्रल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, एक्यूआई 400 से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही यहां पर कोहरा भी छाया हुआ है, जिससे लगातार राजधानी का तापमान गिर रहा है।

Haryana Weather Update: हरियाणा के इन 5 जिलों में तूफान का रेड अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Haryana Weather Update: हरियाणा के इन 5 जिलों में तूफान का रेड अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

यूपी में हो रही भारी ठंड

यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में भारी धूप हो रही है जिससे ठंड नहीं लग रही लेकिन रात होते-होते तक तेजी से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। साथ ही लोगों में ठिठुरन भी बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर और इटावा में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे तक दर्ज हुआ है।

बिहार में कैसा रहने वाला है मौसम?

बिहार में भी लगातार ठंड बढ़ रही है और तापमान लुढ़क रहा है। दिन में मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन रात तक फिर से ठंड बढ़ रही है।

Haryana Weather Update Today: नौतपा के बीच छूटे पसीने, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, इस तारीख से मिलेगी राहत
Haryana Weather Update Today: नौतपा के बीच छूटे पसीने, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, इस तारीख से मिलेगी राहत

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment