ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal ka Mausam: 12 नवंबर से ठंड का तगड़ा अटैक IMD अलर्ट – दिल्ली 10°C

On: नवम्बर 11, 2025 12:20 अपराह्न
Follow Us:
Kal ka Mausam: 12 नवंबर से ठंड का तगड़ा अटैक: IMD अलर्ट – दिल्ली 10°C
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam 12 November update: कल का मौसम: मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 12 नवंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गंभीर शीतलहर रह सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी शीत लहर चल सकती है। बाकी राज्यों का हाल जान लीजिए।

कल का मौसम: IMD कहता है कि 11 से 14 नवंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, 13-14 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 12-13 नवंबर को विदर्भ, जबकि 11-12 नवंबर को झारखंड और ओडिशा में ठंड बढ़ेगी। वहीं 12-13 नवंबर को तमिलनाडु, 11 नवंबर को केरल और माहे में भारी बारिश के आसार हैं।

Kal Ka Mausam

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान करीब स्थिर रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में भी 4-5 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं, हालांकि सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम। महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 3 दिनों तक तापमान लगभग समान, जबकि तेलंगाना में अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

दिल्ली में ठंड बढ़ेगी Kal Ka Mausam

राजधानी दिल्ली में सर्दी जोर पकड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 11 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हो सकता है। सुबह हल्की धुंध, लेकिन दिन में आसमान साफ। 12 नवंबर बुधवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम।

राजस्थान में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

राजस्थान में ठंड बढ़ गई है और कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा। फिलहाल पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना।

ओडिशा में कई जगह 15 डिग्री सेल्सियस से भी कम तापमान

IMD के अनुसार ओडिशा में सोमवार को 10 से ज्यादा जगहों पर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग का अनुमान – न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस और गिरावट।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम

पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं। IMD के मुताबिक अगले सात दिनों तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क और सामान्य रहने की संभावना।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment