ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Karnal AQI Today: करनाल में प्रदूषण ने दी राहत! AQI 229 से गिरकर 170 पर

On: November 16, 2025 7:50 PM
Follow Us:
Karnal AQI Today: करनाल में प्रदूषण ने दी राहत! AQI 229 से गिरकर 170 पर
Join WhatsApp Group

करनाल (Karnal AQI Today): शहर के प्रदूषण स्तर में रविवार को मामूली सुधार दर्ज किया गया। अवकाश होने के कारण सड़कों पर ट्रैफिक कम रहा और निर्माण गतिविधियों में भी कमी दिखी, जिसका सीधा असर वायु गुणवत्ता पर पड़ा। एक दिन पहले जहां एक्यूआई 229 दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को यह घटकर 170 पर आ गया।

हालांकि ये भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। एक्यूआई के इस स्तर के साथ शहर येलो जोन में रहा। नवंबर माह में अब तक शहरवासियों को सिर्फ चार दिन ही ऐसी हवा मिली है जब एक्यूआई 200 से नीचे रहा।

ठंड बढ़ी तो फिर बिगड़ सकता है हाल!

बाकी दिनों में वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में दर्ज की जाती रही। माना जा रहा है कि प्रदूषण का स्तर लगातार अस्थिर है और मौसम का बदलाव इसे और बढ़ा सकता है।

हरियाणा मौसम: हरियाणा में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट, बिजाई रोकने की सरकारी सलाह
हरियाणा मौसम: हरियाणा में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट, बिजाई रोकने की सरकारी सलाह

रविवार को प्रदूषण के सबसे हानिकारक तत्वों में शामिल पीएम 2.5 का औसत 170 रहा, जबकि पीएम 10 का स्तर 115 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 का उच्च स्तर खासतौर पर फेफड़ों और हृदय के मरीजों के लिए खतरा माना जाता है।

डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय तक ऐसे स्तर की हवा में रहने से खांसी, गले में खराश, सांस फूलना और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। हालांकि शहर में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने भी निगरानी तो बढ़ाई है।

फिर भी स्थायी सुधार के लिए वाहनों के उत्सर्जन, कचरा जलाने और धूल नियंत्रण की दिशा में और भी कड़े कदमों की आवश्यकता है। एचएसपीसीबी के एसडीओ रणदीप सिंधू का कहना है कि प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्ती से निगरानी की जा रही है। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

न्यूनतम 11 डिग्री पर

रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 11 डिग्री तक दर्ज किया गया। आने वाले एक सप्ताह तक लगभग मौसम के यही हालात रहेंगे। अनुमान है कि अगले सप्ताह रविवार से शहर के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। जिससे रात के समय पारा 08 से 09 डिग्री तक रहने वाला है। विशेष तौर पर सुबह और शाम को धुंध पड़ने के आसार बन चुके हैं। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा फि भी कुछ जगह बादल छाए रह सकते हैं।

तापमान में गिरावट और बढ़ेगी ठंड

शनिवार रात से शहर में ठंड में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान नीचे आने के साथ ही हवा की गति कम हो रही है जिससे प्रदूषक जमीन के पास अधिक समय तक ठहरते हैं। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी, जिससे प्रदूषण स्तर में फिर से उछाल आने की आशंका है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर कुलबीर के अनुसार इस समय सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें। मास्क का प्रयोग करें। घर में एयर प्यूरीफायर या पौधों का प्रयोग बढ़ाएं। पानी ज्यादा पीएं, गले और सांस की नलियों को नम रखें।

हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच राहत की बौछार, मई के पहले हफ्ते तक ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच राहत की बौछार, मई के पहले हफ्ते तक ऐसा रहेगा मौसम

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment